Move to Jagran APP

पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार में दिल्ली की कमियां निकाल रही भाजपा औऱ कांग्रेस

एक तरफ आम आदमी पार्टी दिल्ली में कराए गए विकास पर पंजाब की जनता से वोट मांग रही है। आम आदमी पार्टी कह रही है कि दिल्ली की तरह पंजाब में विकास करा देंगे। वहीं दूसरी और भाजपा और कांग्रेस दिल्ली की कमियां पंजाब में निकाल रही हैं।

By V K ShuklaEdited By: JP YadavPublished: Mon, 24 Jan 2022 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:48 AM (IST)
पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार में दिल्ली की कमियां निकाल रही भाजपा औऱ कांग्रेस
पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार में दिल्ली की कमियां निकाल रही भाजपा औऱ कांग्रेस

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। इस समय पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, मगर चर्चा में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक पंजाब चुनाव हैं। इसके साथ ही यूपी के बाद यही वह राज्य है जहां पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यही वह राज्य है जो अन्य राज्यों से कई मामलों में संपन्न है। मगर इस राज्य में चुनाव दिल्ली के एजेंडे पर हो रहा है। एक तरफ आम आदमी पार्टी दिल्ली में कराए गए विकास पर पंजाब की जनता से वोट मांग रही है। आम आदमी पार्टी कह रही है कि दिल्ली की तरह पंजाब में विकास करा देंगे।

loksabha election banner

वहीं दूसरी और भाजपा और कांग्रेस दिल्ली की कमियां पंजाब में निकाल रही हैं। कुछ दिन से पंजाब में दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में सड़कों पर भरा पानी, और टूटी सड़कों की फोटो खूब वायरल हो रही हैं। इन्हें मुद्दा बनाकर कुछ दिन पहले एक केंद्रीय मंत्री ने पंजाब में आम आदमी पार्टी को घेरा। कुल मिलाकर पंजाब में दिल्ली ही दिल्ली है।निगम चुनाव के लिए छान रहे गलियों की खाक जिन लोगों को दिल्ली में निगम चुनाव लड़ना है वे आजकल चुनाव वाले राज्यों में गलियों की खाक छान रहे हैं।

भाजपा में ऐसे दावेदार खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर रुख किए हुए हैं।इनमें कई निगम पार्षद और पूर्व निगम पार्षद भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी में भी यही स्थिति बनी हुई है, मगर इस पार्टी के लिए प्राथमिकता वाले राज्य पंजाब और उत्तराखंड हैं।दिल्ली में निगम की टिकट की चाहत रखने वाले कई लोग इन राज्यों के विधानसभा प्रत्याशियों के लिए गलियों की खाक छान रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा कराए गए कार्य का घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। इन्हें यह भी लक्ष्य दिया गया है कि वहां जितना बेहतर काम होगा। उसका उतना ही नगर निगम चुनाव में लाभ मिलेगा। दिल्ली नगर निगम में इस बार आम आदमी पार्टी को सत्ता मे आने के कार्यकर्ताओं को भरोसा अधिक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.