विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी दिल्ली के AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों की टीम ने शुरू किया इलाज

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 12 Oct 2022 03:14 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2022 03:19 PM (IST)

Delhi AIIMS बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ...और पढ़ें

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम दिल्ली के AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों की टीम कर रही देखभाल
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम दिल्ली के AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों की टीम कर रही देखभाल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया है। एम्स के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डा. अमलेश सेठ की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी एम्स के प्राइवेट वार्ड के कमरा नंबर 301 में भर्ती हैं।

अस्पताल में भर्ती होकर भी सक्रिय हैं सुशील मोदी

बता दें कि बिहार के दिग्गज भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी (Bihar BJP Leader Sushil Kumar Modi) दिल्ली एम्स में भर्ती होकर भी सक्रिय हैं। अस्पताल से ही उन्होंने ट्वीट करके नगर निकाय चुनाव के मुद्दे पर झारखंड में सत्तासीन हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है। 

झारखंड सरकार के बहाने निशाने पर नीतीश

उन्होंने ट्वीट किया है- ' राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली झारखंड सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना नगर निकाय चुनाव करा रही है। JDU चुप क्यों है?' दरअसल, सुशील मोदी ने इस ट्वीट से बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है, जो राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से चल रही है।

NDA सरकार में हिट थी नीतीश-सुशील की जोड़ी

बता दें कि बिहार में एक दशक से भी अधिक समय तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार चली, जिसमें नीतीश सीएम तो सुशील कुमार ने बतौर उपमुख्यमंत्री बिहार की सेवा की। सुशील मोदी की तारीफ कई बार नीतीश कुमार सार्वजनिक मंचों पर भी कर चुके हैं।

दो साल पहले टूट गई नीतीश-सुशील की जोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2022 में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड को बेहद कमी सीटें मिलीं और भाजपा नंबर वन पार्टी बनी (वीआइपी के विधायकों के शामिल होने के बाद)। वहीं, नीतीश सीएम बने तो सुशील मोदी को भाजपा ने मंत्रिमंडल में शामिल ही नहीं किया।