Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, ISIS आतंकी गिरफ्तार; NIA ने रखा था 3 लाख का इनाम

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 10:37 AM (IST)

    ISIS terrorist Rizwan Ali Arrested कुछ दिन बाद ही देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। लेकिन उससे पहले दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Police: दरियागंज इलाके से ISIS आतंकी गिरफ्तार। फोटो-NIA

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की गिरफ्तारी की गई है। जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी

    वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। दिल्ल पुलिस (Delhi Police) के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था।

    शाहनवाज मॉड्यूल का है ये आतंकी

    ये मॉड्यूल आईएसआईएस (ISIS terrorist) का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। उस दौरान इमरान भाग गया था।

    यह भी पढ़ें: Delhi Metro स्टेशन की दीवार से कूदने पर बुजुर्ग की मौत, इंटरनेट पर वीडियो वायरल; पुलिस कर रही जांच