Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए 200 से अधिक कार्यकर्ता; विचारधारा को बताया कारण

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 08:38 PM (IST)

    आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने कहा कांग्रेस की विचारधारा व आदर्श कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व और देशवासियों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले राहुल गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता कांग्रेस नेता जितेंद्र बघेल जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन और विष्णु अग्रवाल शामिल थे।

    Hero Image
    कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहले पहली सची जारी कर दी है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को जबरदस्त झटका दिया है। दरअसल, आप के दो सौ से अधिक कार्यकर्ता गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुए। आप नेता राजकुमार पासवान, रविंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र पांचाल विश्वकर्मा, एनआर गुप्ता, आसमां रहमान, हाजी रहास, मोहम्मद मोसिन, अख्तर सिद्दकी, सदाम, काजी हुसैन, केहती प्रसाद ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्होंने कहा, "कांग्रेस की विचारधारा व आदर्श, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व और देशवासियों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले राहुल गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुए है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता, कांग्रेस नेता जितेंद्र बघेल, जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन और विष्णु अग्रवाल शामिल थे।" पार्टी में शामिल हुए नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाया गया।

    100 से अधिक नेता कांग्रेस में हुए थे शामिल

    इससे पहले इसी साल अगस्त में बड़े पैमाने पर आप और बीजेपी के नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इन्हें शामिल कराया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। इसमें मंगोल पुरी विधानसभा से वार्ड 50 से आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद कृष्ण परमाल, वार्ड 51 से पूर्व पार्षद संजय ठाकुर, गौरव शर्मा, बसपा से सुरेंद्र जीतू और दीपक वार्ड 50 से, भाजपा के एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

    कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

    बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने पुराने और दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को उतारा है। पटपड़गंज सीट से चौधरी अनिल कुमार मैदान में होंगे, जहां से आप के अवध ओझा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

    देवेंद्र यादव बादली से लड़ेंगे चुनाव

    पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से चुनाव मैदान में उतारा है। सीलमपुर से टिकट कटने के बाद आम आदमी पार्टी छोड़कर पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल होने वाले अब्दुल रहमान को भी चुनावी रण में उतारा जा रहा है। दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ एक बार फिर से बल्लीमारान से चुनाव लड़ेंगे।

    यह भी पढ़ेंः फिर नहीं चली MCD सदन की बैठक, हंगामे के बीच पास हुए प्रस्ताव; बैठक देर से शुरू होने पर पार्षदों ने काटा बवाल