विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाचा को थका देखकर भतीजी दबाने लगी पैर, भाभी ने पहले बनाई वीडियो फिर देवर के हाथ-चेहरे पर चाकू से किए कई वार

Published: Sat, 24 Aug 2024 10:45 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2024 11:08 AM (IST)

Delhi Crime News पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र के घोंडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया ...और पढ़ें

Delhi News: भतीजी ने दबाए चाचा के पैर तो भाभी ने देवर पर किए चाकू से वार। फाइल फोटो
Delhi News: भतीजी ने दबाए चाचा के पैर तो भाभी ने देवर पर किए चाकू से वार। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाभी ने देवर के चेहरे और हाथ पर किए कई वार।
  2. भाभी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का केस दर्ज।
  3. भतीजी दबा रही थी चाचा के पैर, महिला ने हाथ और पैर पर किए वार।

जागरण संवाददाता, पू्र्वी दिल्ली।(Delhi Crime) भजनपुरा थाना क्षेत्र के घोंडा में एक शख्स ड्यूटी से घर लौटा। उसे थका हुआ देखकर उसकी भतीजी उसके पैर दबाने लगी। युवती की मां ने उसे पैर दबाते हुए देख लिया। महिला ने पहले मोबाइल में उसका वीडियो बनाया और फिर रसोई वाले चाकू से अपने देवर पर कई वार कर दिए।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चाकू लगने से उसका चेहरा व हाथ जख्मी हो गया। घायल हालत में उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। 48 वर्षीय पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को भजनपुरा थाना (Delhi Police) ने उसकी भाभी के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सेंट्रल बैंक में गनमैन की नौकरी करता है पीड़ित

पीड़ित अपने परिवार के साथ घोंडा में रहता है। वह घोंडा स्थित सेंट्रल बैंक में गनमैन की नौकरी करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह बुधवार शाम को ड्यूटी से घर पर लौटा। उसकी 21 वर्षीय भतीजी ने उसे थका हुआ देखा तो वह उसके पैर दबाने लगी। इतने में पीड़ित की भाभी आ गई, उसने अपनी बेटी को पैर दबाते हुए देखा तो गुस्सा हो गई।

वीडियो बनाकर गाली गलौज करने लगी, देवर पर गलत आरोप लगाने लगी। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो महिला रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लाई और देवर के चेहरे और हाथ पर वार कर दिए। शोर होने पर घर के सब सदस्य मौके पर आए और वारदात की सूचना पुलिस को दी। चेहरे पर चाकू का गहरा घाव होने की वजह से पीड़ित से ठीक तरह से बोला नहीं जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi News: मदरसा में संदिग्ध हालात में पांच वर्षीय छात्र की मौत, लोगों ने पिटाई का आरोप लगाकर किया हंगामा