विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Tourist Places: दिल्ली-एनसीआर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, वीकेंड पर दोस्तों के साथ बनाएं ट्रिप प्लान

By Umesh KumarEdited By:
Published: Thu, 28 Jul 2022 12:59 PM (IST)

Best Tourist Places in Delhi NCR दिल्ली एनसीआर में वीकेंड पर घूमने के लिए कई सारी खूबसूरत जगह हैं। इनमें ...और पढ़ें

Delhi Tourist Places: दिल्ली एनसीआर में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगहें।
Delhi Tourist Places: दिल्ली एनसीआर में घूमने के लिए 10 खूबसूरत जगहें।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Best Tourist Places in Delhi दिल्ली, मुगलिया सल्तनत और आधुनिक विकास को अपने अंदर समाहित किए हुए है। पुरानी इमारतों और महलों में कई कहानियां मिलती हैं तो आधुनिक आर्किटेक्चर में विकास का क्रम दिखाई देता है। दिल्ली-एनसीआर में कई खूबसूरत जगहें हैं। जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। अगर आप फैमली और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो वीकेंड में दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स (Kingdom Of Dreams)

किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुरुग्राम में लीजर वैली पार्क के पास स्थित एक ऑडोटोरियम है। यहां संगीत और चलचित्र के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दिखाया जाता है। अपनी शानदार वास्तुकला के अलावा, इस जगह पर नौटंकी महल भी बना हुआ है। यहां लाइव मनोरंजन शो किए जाते हैं।

खुलने का समय- वीक डे पर 12:30 बजे रात से 12:00 बजे दिन तक और वीकेंड पर 12:00 बजे रात से 12:00 बजे सुबह तक

इंट्री फीस- वीक डे पर 1099 रुपये और वीकेंड पर 1199 रुपये

नजदीकी मेट्रो स्टेशन- इफको चौक, गुरुग्राम

दिल्ली एनसीआर में घूमने की बेस्ट जगहें।

वर्ल्ड ऑफ वंडर ( Worlds Of Wonder)

यह पार्क नोएडा सेक्टर-18 में बना हुआ है। यहां मेगा डिस्को, चार्ट स्मैशर्स, फास्ट फॉरवर्ड, बिग बीट और रॉकिन रोलर सहित 20 से अधिक मनोरंजन के साधन मौजूद हैं। यह 10 एकड़ भूमि में फैला है। थीम पार्क, पानी की सवारी और गो-कार्टिंग के लिए मशहूर है। इसमें एक पूल बार, स्नैक बार और पंजाबी ढाबा भी है।

खुलने का समय- 10:30 AM से 7:00 PM तक

टिकट- 1000 रुपये (बड़ों का), 800 रुपये (बच्चों का)

नजदीकी मेट्रो स्टेशन- सेक्टर- 18, नोएडा

किडझानिया पार्क (KidZania)

छोटे बच्चों के सीखने के लिए यह बेस्ट इंडोर पार्क है। यहां बच्चे खेल-खेल में कई सारी नई चीजें सीख सकते हैं। यहां पक्की सड़के, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मेडिकल सेंटर भी बच्चों के साइज के बनाए गए हैं। बच्चें यहां रीयल वर्ल्ड और डेवलपमेंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। साथ ही निर्णय लेने की क्षमता, अपनी क्रिएटिविटी को निखार सकते हैं।

खुलने का समय- मंगलवार से गुरुवार तक सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक और शुक्रवार से रविवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 8:00 बजे तक। सोमवार को यह पार्क बंद रहता है।

टिकट- बच्चों के लिए 1300 रुपये, बड़ों के लिए 500 रुपये और बहुत छोटे बच्चों के लिए 700 रुपये

नजदीकी मेट्रो स्टेशन- सेक्टर-18 नोएडा

स्नो वर्ल्ड (Snow World)

यह डीएलएफ मॉल नोएडा के पास बना हुआ है। यह एशिया का सबसे बड़ा इंडोर स्नो पार्क है। इसे स्केटिंग और स्लाइडिंग के लिए बर्फ से बनाया गया है। इसे वास्तिवक स्नो फॉल थीम पर 6000 स्क्वायर फीट में बनाया गया है। पार्क में शून्य से 10 डिग्री का तापमान रहता है। इस जगह आप स्की-स्लाइड्स, आइसी ल्यूज और मल्टी कोस्टर भी कर सकते हैं।

खुलने का समय- सुबह 11 बजे से रात 10 तक

टिकट- 1150 रुपये

नजदीकी मेट्रो स्टेशन- सेक्टर- 18 नोएडा

दमदमा झील ( Damdama Lake)

यह आईटीओ दिल्ली से लगभग 60 किमी दूर अरावली पर्वतमाला पर स्थित एक शानदार झील है। लोग शांति की तलाश में यहां आते हैं। यह हरियाणा की सबसे बड़ी प्राकृतिक झीलों में से एक है। आप यहां पैरा-सेलिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कैंपिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, आसपास के क्षेत्र में विभिन्न रिसॉर्ट हैं। जहां आप रात गुजार सकते हैं।

खुलने का समय- सुबह 9:30 से शाम के 6 बजे तक

अप्पू घर ( Appu Ghar)

यह बारिश की थीम पर वाटर पार्क बना है। 10 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस वाटर पार्क में स्काई फॉल, व्हर्ल विंड और रैपिड रेसर्स जैसे 16 मनोरंजन तरीके उपलब्ध हैं। यहां 93 फीट ऊंची स्लाइड और फ्री फॉल राइड बनी हुई है।

खुलने का समय- सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक

इंट्री फीस- 799 रुपये (बच्चों के लिए), 1299 रुपये (बड़ों के लिए)

नजदीकी मेट्रो स्टेशन- हुड्डा सिटी सेंटर गुरुग्राम