Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामला: DU का एक्शन, 7 सदस्यीय समिति करेगी जांच

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 03:13 PM (IST)

    BBC documentary case दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को हुए घटना क्रम के बाद अनुशासन को सख्ती से लागू करने और कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रॉक्टर प्रो. रजनी अब्बी के की अध्यक्षता छह सदस्यीय समिति गठित की है।

    Hero Image
    बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामला: DU का एक्शन, 7 सदस्यीय समिति करेगी जांच। फोटो सोर्स- फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। BBC Documentary Case: दिल्ली विश्वविद्यालय में अनुशासन को सख्ती से लागू करने और कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रॉक्टर प्रो. रजनी अब्बी के की अध्यक्षता छह सदस्यीय समिति गठित की है। समिति डीयू के कला संकाय के बाहर शुक्रवार को भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े छात्रों द्वारा बीबीसी की डाक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग का प्रयास करने के मामले में भी जांच करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता वाली इस समिति को 30 जनवरी को शाम 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट कुलपति योगेश सिंह को सौंपने को कहा गया है। एक अधिसूचना में डीयू ने कहा कि कुलपति ने परिसर में अनुशासन लागू करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति का गठन किया गया है।

    प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता वाली इस समिति में वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह, संयुक्त प्रॉक्टर मनोज कुमार सिंह, सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर संजय राय, हंसराज कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रामा, किरोड़ीमल के प्राचार्य दिनेश खट्टर शामिल हैं।  

    क्या है मामला

       

    बता दें कि शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के संबंध चौबीस छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय से हिरासत में लिया गया और उत्तरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विश्वविद्यालय ने दावा किया कि बाहरी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की कोशिश कर रहे थे और कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए लिए पुलिस को बुलाया गया था।

    यह भी पढ़ें: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते बंद रहेंगी दिल्ली की कई सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी