विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माकन पर बरसीं बरखा सिंह, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 02:13 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 05:43 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम चुनाव से देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस को एक-एक कर झटके लग रहे हैं।

माकन पर बरसीं बरखा सिंह, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
माकन पर बरसीं बरखा सिंह, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव से देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस को एक-एक कर बड़े झटके लग रहे हैं।

दो दिन पहले जहां शीला सरकार में पूर्व मंत्री और दिल्ली के कद्दवार नेता ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। वही अब टिकट बंटवारे से नाराज दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे से बुरी तरह नाराज हैं।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता अंबरीश गौतम भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, जेपी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद परवेज हाशमी, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, हारून यूसुफ, मंगतराम सिंघल, डॉ. योगानंद शास्त्री के अलावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह पहले ही खुलकर विरोध दर्ज करा चुके हैं।

MCD चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः बागियों पर सख्त हुई BJP, 30 कार्यकर्ताओं-नेताओं को पार्टी से निकाला

अरविंद सिंह लवली के पार्टी छोड़ने पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक पार्टी नेताओं की पहुंच नहीं है और वो वरिष्ठ नेताओं से सलाह तक नहीं लेते। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं तक पहुंच बनाने में नाकाम रहे हैं, इसलिए लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

वहीं, अमिल मलिक, पूर्व प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष व वर्तमान भाजपा नेता का कहना है कि अजय माकन ने टिकट बंटवारे में कमाई की। पार्टी में मान-सम्मान नहीं मिला। शिकायत राहुल गांधी से भी की लेकिन पानी के जहाज का कप्तान खुद जहाज को बचाना ही नहीं चाहता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।