विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: मरम्मत कार्यों के कारण 28 अप्रैल से बंद होगा बारापुला नाला ब्रिज, इन मार्गों का करें इस्तेमाल

By Rajneesh Kumar PandeyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 26 Apr 2023 08:47 PM (IST)

बारापुला नाला ब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने व अन्य मरम्मत कार्यों के चलते इसे 28 अप्रैल से अगले 20 दिनों ...और पढ़ें

Delhi: मरम्मत कार्यों के कारण 28 अप्रैल से बंद होगा बारापुला नाला ब्रिज
Delhi: मरम्मत कार्यों के कारण 28 अप्रैल से बंद होगा बारापुला नाला ब्रिज

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। बारापुला नाला ब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने व अन्य मरम्मत कार्यों के चलते इसे 28 अप्रैल से अगले 20 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी दिल्ली यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर साझा की। 28 अप्रैल से ब्रिज पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इसके लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों को अपनाने और मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारियों के निर्देशों के पालन की सलाह दी है। जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, नीला गुंबद से निक्कू चौक या राजदूत लाल बत्ती होकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को होटल प्रीत पैलेस के पास वाले बायें मोड़ से मुड़कर विपरीत कैरिजवे से होकर जाने की सलाह दी गई है।

वैकल्पिक मार्गों के उपयोगी की सलाह

वहीं निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नीला गुंबद की ओर जाने वाले यात्रियों को नाले पर निजामुद्दीन पुलिस चौकी के पास लाल बत्ती से दाएं मुड़कर पहले मथुरा रोड टी-प्वाइंट जाने, फिर सर्विस रोड में नीले गुंबद की ओर दाएं मुड़ने और फिर लाल बत्ती से नीला गुंबद की ओर मथुरा रोड का मुख्य मार्ग लेने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।