तंबाकू के सेवन से सेहत को नुकसान
प्रतिबंध आदेश के मुताबिक दिल्ली में तंबाकू के मिश्रण से बनाए गए
By Edited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 12:10 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कोरोना के चलते राजधानी में गुटखे की बिक्री पर दिल्ली सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही थी। इससे पहले कांग्रेस के शासनकाल में शीला दीक्षित सरकार ने सितंबर 2012 में पहली बार गुटखे की बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस बाबत तैयार हो रहे प्रस्ताव की फाइल उपराज्यपाल को भेजी जाएगी। सरकार गुटखे की बिक्री पर भारी जुर्माना लगाने पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा दिल्ली सरकार केंद्र को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश व हरियाणा में भी गुटखे पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहेगी। गुटखे की बिक्री व इस्तेमाल पर रोक लगाने का जिम्मा दिल्ली सरकार के खाद्य अपमिश्रण विभाग के कंधों पर होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें