Move to Jagran APP

होली पर रहें सतर्क, केमिकल युक्त रंगों से करें परहेज, बीमारियों से रहेंगे दूर

हानिकारक केमिकल्स, कांच के टुकडों और अन्य अल्कलाइन मेटेरियल से बनाए जाते हैं। इसमें नुकसानदायक पाउडर का भी इस्तेमाल किया जाता है।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 02 Mar 2018 08:06 AM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2018 02:33 PM (IST)
होली पर रहें सतर्क, केमिकल युक्त रंगों से करें परहेज, बीमारियों से रहेंगे दूर

नई दिल्ली [जेएनएन]। रंग और उल्लास का त्योहार होली पर मस्ती के बीच अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें। हर्बल रंग और गुलाल का उपयोग कर स्वस्थ होली मनाएं। केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा की निखार तो चुरा ही सकता है। बीमारी का कारण भी बन सकता है।

loksabha election banner

खतरनाक हैं केमिकल युक्त रंग 

धर्मशिला कैंसर अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. कनिका शर्मा कहती हैं कि केमिकल युक्त रंग एक तरह से डाई है, जो हमारे शरीर और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक हैं। इससे त्वचा रोग, आंखों के संक्रमण, अस्थायी अंधता, गुर्दे में खराबी, अस्थमा, गर्भस्थ बच्चों में विकृति और त्वचा के कैंसर जैसे रोग तक हो सकते हैं।

प्राकृतिक रंगों का करें उपयोग

डॉ. कनिका शर्मा ने कहा कि यह सही है कि होली की मस्ती रंगों के बिना अधूरी है, लेकिन ये रंग हानिकारक केमिकल्स, कांच के टुकडों और अन्य अल्कलाइन मेटेरियल से बनाए जाते हैं। इसमें नुकसानदायक पाउडर का भी इस्तेमाल किया जाता है। इन रंगों में मरक्यूरिक ऑक्साइड, ऑरेमाइन, रोडेमाइन बी, क्रोमियम आयोडाइड, कॉपर सल्फेट जैसे टॉक्सिक केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं। इसलिए होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करना चाहिए।

इस तैयारी से खेलें होली, दमकती रहेगी त्वचा

डॉ. शर्मा कहती हैं कि होली खेलने से पहले शरीर पर सरसो या नारियल का तेल लगाएं। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा और त्वचा में नमी बनी रहेगी। यह तेल कानों के पीछे, स्किन फोल्डस, उंगलियों और नाखून पर भी लगाएं। बैगनी, हरा और गहरे गुलाबी जैसे रंगों के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि इनमें केमिकल ज्यादा होते हैं। होली खेलते समय चश्मा जरूर लगाएं।

आंखों का रखें खास ख्याल  

आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं और रंगों का केमिकल आंखों में एलर्जी कर सकता है। यदि होली खेलने के कुछ घंटे बाद भी आखों में जलन या परेशानी महसूस हो तो आंखों को साफ ठंडे पानी से धोएं और ज्यादा दिक्कत हो तो नेत्र चिकित्सक से भी सलाह लें। रंगों को उतारने के लिए घरेलू तरीके जैसे नींबू का रस, दही, चंदन आदि का इस्तेमाल करें। इनके साथ आटे और हल्दी का भी प्रयोग किया जाए तो अच्छे परिणाम मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें: विदेशी सैलानियों पर भी चढ़ा होली का रंग, सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल

यह भी पढ़ें: होली के मौके ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, कानून तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.