65 साल के बुजुर्ग ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते तीन पदक, लोगों को सिखाते हैं योग
वीरेंदर सिंह मान ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता में 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में हिस्सा लेते हुए 200 और 400 मीटर में दौड़ में रजत पदक और पांच किलोमीटर की वॉक में कांस्य पदक जीता है।
By Edited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 08:54 AM (IST)
फरीदाबाद, जेएनएन। प्याला गांव निवासी वीरेंदर सिंह मान ने पंचकूला में हुई 28वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत व एक कांस्य पदक जीता है। वीरेंदर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण सहित 30 से अधिक पदक जीत चुके हैं।
वीरेंदर सिंह मान ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता में 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में हिस्सा लेते हुए 200 और 400 मीटर में दौड़ में रजत पदक और पांच किलोमीटर की वॉक में कांस्य पदक जीता है। इससे पूर्व फरवरी में 14-16 तक दिल्ली के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई इंडो बांग्लादेश मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में भी रजत पदक हासिल किया था।
उन्होंने बताया कि वह खेती करके अपनी जीविका चला रहे हैं और गांव के लोगों को योग सिखाते हैं। इसके अलावा कॉलेज समय में बॉक्सिंग में राज्य स्तरीय चैंपियन भी रह चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें