विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनातन संस्कृति समागम को अश्विनी कुमार चौबे ने किया संबोधित, कहा- श्रीरामचरितमानस का अपमान नहीं सहेगा देश

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 08 Apr 2023 10:19 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 08 Apr 2023 10:20 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने छतरपुर हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर एवं नमो सद्भावना समिति ...और पढ़ें

सनातन संस्कृति समागम को अश्विनी कुमार चौबे ने किया संबोधित
सनातन संस्कृति समागम को अश्विनी कुमार चौबे ने किया संबोधित

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जन एवं जगत का कल्याण श्रीरामचरितमानस में निहित है। ईश्वर का आशीर्वाद व जनता का साथ आज भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने छतरपुर हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम कर्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर एवं नमो सद्भावना समिति हैदराबाद द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति समागम एवं विश्व गुरु भारत धर्मयज्ञ को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। यह नव भारत है। जहां आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ आर्थिक विकास भी हो रहा है।

जगद्गुरु शंकराचार्य  ने कही बड़ी बात

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत के नव जागरण का प्रतीक है। जगद्गुरु स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने कहा कि यू तो श्रीराम ब्रह्मांड नायक हैं, लेकिन केंद्र सरकार को कम से कम भगवान श्रीराम को राष्ट्रीय देवता, श्रीरामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ व सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म घोषित करना चाहिए। वहीं, धर्मदास जी महाराज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस पूरे विश्व का संविधान है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि एक नेता ने हाल ही में कहा कि जय श्रीराम वाले जय सियाराम नहीं बोलते हैं। उन्हें जय श्रीराम व जय सियाराम में फर्क दिखता होगा लेकिन दोनों का अर्थ एक ही है। केंद्रीय महिला विकास व आयुष राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र मंजूपारा ने कहा कि यज्ञ में शामिल होने से चित्त प्रसन्न होता है। उन्होंने ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक धरोहरों को विकसित किया जा रहा है। यह गर्व की बात है। समागम स्थल पर आए हुए साधु-संतों एवं अतिथियों का स्वागत नमो सद्भावना समिति के महासचिव मुरली कृष्ण ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।