विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल को मिला पत्‍नी सुनीता का संग, कपिल मिश्रा को कहा बुरा-भला

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 07:23 AM (IST)

दिल्‍ली के सियासी महाभारत में अब अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी भी कूद गईं हैं। पति का साथ देते हुए उन्‍होंने कपिल मिश्रा को ट्वीट कर खूब बूरा भला कहा है।

केजरीवाल को मिला पत्‍नी सुनीता का संग, कपिल मिश्रा को कहा बुरा-भला
केजरीवाल को मिला पत्‍नी सुनीता का संग, कपिल मिश्रा को कहा बुरा-भला

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्‍ली की सियासी महाभारत में अब मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता भी कूद गई है। पति केजरीवाल के पक्ष लेते हुए उन्‍होंने सोमवार को ट्वीट किया है। इसमें केजरीवाल के खिलाफ लगातार खुलासे करने वाले कपिल मिश्रा पर निशाना साधते हुए भला बुरा कहा है।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने कपिल मिश्रा पर तल्ख टिप्पणी करते हुए ट्वीटर पर हमला बोला है। अपने ट्वीट में उन्होंने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को विश्वासघाती बताया है। इतना ही नहीं, ट्वीट में सुनीता ने पति अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। 

यह भी पढ़ेंः कपिल के बड़े खुलासे में LG हाउस का बड़ा रोल, सत्येंद्र जैन की साजिश हुई नाकाम

सुनीता केजरीवाल सोमवार सुबह अपने ट्वीट में लिखा- 'कुदरत का कानून कभी गलत नहीं होता। कपिल ने विश्वासघात और झूठे आरोप के बीज बोए हैं, वो वैसा ही काटेंगे।'

वहीं, सुनीता के ट्वीट के जवाब में कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर केजरीवाल की पत्नी को जवाब दिया है। कपिल ने ट्वीट में लिखा- सुनीता केजरीवाल जी साधना में रत पत्नी हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं उन्हीं के घर में कैसे-कैसे कुचक्र रचे जाते हैं। वो अपना धर्म निभा रहीं हैं। 

अगले ही ट्वीट में कपिल ने लिखा है- 'सुनीता केजरीवाल जो भी कहें, उनकी गाली मेरे सिर माथे पर है। कपिल ने ट्वीट में आगे लिखा, 'सुनीता केजरीवाल जी सच से अनजान हैं। वो अपने पति के पतन से परेशान हैं। उनकी हर गाली सिर माथे। उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलूंगा।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।