Move to Jagran APP

मायापुरी सीलिंग पर आमने-सामने भाजपा और AAP, विजेंद्र गुप्ता ने कहा- झूठ फैला रहे हैं केजरीवाल

दिल्ली के मायापुरी में सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प पर राजनीति शुरू हो गई है। केजरीवाल ने भाजपा पर व्यापारियों की पिटाई करवाने का आरोप लगाया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 05:47 PM (IST)
मायापुरी सीलिंग पर आमने-सामने भाजपा और AAP, विजेंद्र गुप्ता ने कहा- झूठ फैला रहे हैं केजरीवाल
मायापुरी सीलिंग पर आमने-सामने भाजपा और AAP, विजेंद्र गुप्ता ने कहा- झूठ फैला रहे हैं केजरीवाल

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के मायापुरी में सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प पर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार के इशारे पर व्यापारियों की दुकानें सील की गई और उन्हें पीटा गया है। वहीं भाजपा ने बिना देरी किये केजरीवाल के आरोप को बेबुनियाद बताया है।

loksabha election banner

घटना के बाद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा गया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ' अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है। व्यापारियों ने हमेशा धन और वोट से भाजपा का साथ दिया। बदले में भाजपा ने उनकी दुकानें सील की और उनको लाठियों से पीटा। चुनाव में भी व्यापारियों पर इतना बर्बर लाठीचार्ज? भाजपा साफ़ कह रही है- नहीं चाहिए भाजपा को व्यापारियों का साथ'।

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो हम 24 घंटे में सीलिंग रुकवा देते। 5 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली व्यापारियों पर ख़ूब ज़ुल्म ढाए हैं'। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी झड़प का एक वीडियो ट्वीट कर केंद्र और भाजपा की आलोचना की है।

भाजपा ने किया केजरीवाल पर पलटवार
अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट किया, ' केजरीवाल जी फिर झूठ फैला रहे हो ! मायापुरी मे सीलिंग की यह कार्यवाही आम आदमी पार्टी सरकार के अधिकारी सब डिवीजन मजिस्ट्रेट(SDM) द्वारा NGT के आदेश पर की गई है। ये तो वही बात हुई @ArvindKejriwal जी ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे’।

बता दें कि शनिवार को मायापुरी में सीलिंग के लिए गई टीम का स्‍थानीय व्‍यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, व्‍यापारी सीलिंग का विरोध करते-करते उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। जवाब में घटनास्‍थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी पथराव शुरू कर दिया। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस पथराव में करीब छह पुलिसकर्मी सहित कई व्‍यापारियों को चोट लगी है। इसके बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग करते हुए मामला शांत कराया। स्‍थिति नियंत्रण में करते हुए बाद में पांच फैक्‍ट्री को सील किया गया है। यहां करीब 850 फैक्‍ट्रियों को सील करने का आदेश था।

दिल्ली- NCR की खबरें पढ़ने के यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.