विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'MCD के सभी अस्थायी कर्मचारियों को जल्द करेंगे पक्का...,' CM केजरीवाल ने 370 कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 21 Aug 2023 02:15 PM (IST)

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित का वादा किया है। ...और पढ़ें

CM केजरीवाल ने एमसीडी के 370 कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र
CM केजरीवाल ने एमसीडी के 370 कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने 370 नए नियमित कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र
  2. MCD के कर्मचारियों को दो महीनों से मिल रहा समय पर वेतन- केजरीवाल
  3. दिल्ली को बनाएंगे देश का सबसे स्वच्छ शहर- केजरीवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित का वादा किया है। उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों को पक्का करने का यह एलान त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 13 साल बाद MCD कर्मचारियों को अब महीने की पहली तारीख को तनख्वाह मिलने लगी है। आज निगम के उन सभी कर्मचारियों से मिला, सभी बेहद खुश हैं।

आज नगर निगम के कर्मचारियों से मिला, उनकी तनख्वाह अब महीने की पहली तारीख़ को आने लगी है। सभी बेहद खुश थे। आज 370 कर्मचारियों को पक्का करने के सर्टिफिकेट भी सौंपे, बाकी कर्मचारियों को भी जल्द पक्का करेंगे। हर वादा पूरा करेंगे। सब मिलकर दिल्ली को साफ-सुथरा शहर बनाएंगे, जनता को भी इस अभियान में जोड़ेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से समय पर वेतन मिल रहा है और नगर निकाय का टैक्स संग्रह भी बढ़ गया है क्योंकि "यहां एक ईमानदार सरकार द्वारा शासन किया जा रहा है।"

एमसीडी कर्मचारी और उसके अधिकारी अगले दो-तीन वर्षों में दिल्ली को देश का "सबसे स्वच्छ शहर" बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे और अगले कुछ महीनों में इसे साफ सुथरा बनाएंगे। इस दौरान त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी शासित एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।