Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल ने फूंका बिगुल, पढ़िए क्या है 2024 को लेकर उनकी तैयारी

    By Sonu SumanEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 18 Nov 2023 03:41 PM (IST)

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में बीजेपी को एकभी सीट न मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों के घर जाएं और उनसे पूछें कि केजरीवाल के जेल जाने की स्थिति में क्या उन्हें जेल से ही दिल्ली काी सरकार चलानी चाहिए या इस्तीफा देना चाहिए?

    Hero Image
    अरविंद केजरीवाल ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भरी हुंकार।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे चुनाव में यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिले। केजरीवाल ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जिसने 49 दिनों के बाद बिना किसी के कहे इस्तीफा दे दिया था। मैंने पार्षदों और विधायकों के साथ बैठकें की हैं, जिन्होंने कहा है कि अगर मुझे गिरफ्तार किया जाता है, तो मुझे मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल ने कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी में हर घर में जाएं और लोगों को भाजपा की साजिशों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि वे हर घर में लोगों से पूछें कि क्या वे चाहते हैं कि गिरफ्तार होने की स्थिति में भी वह जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहें या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वह दिल्ली में आप को नहीं हरा सकती और इसीलिए वह साजिश रच रही है। आप नेताओं को जेल में डाल रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे चार नेता आज जेल में हैं। वे एक प्रेरणा हैं। जेल जाने से मत डरिए। अगर संजय सिंह और मनीष सिसोदिया आज आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे, तो वे 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव अभियान को पटरी से उतारने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रीय दलों के नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए मुझे जेल में डालने की योजना बनाई है कि आप लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सके। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी कुछ ऐसी ही योजना बनाई है।

    ये भी पढ़ेंः DTC Buses: दिसंबर तक सड़कों पर उतरेंगी 200 ई-बसें, 800 का बेड़ा होगा पूरा; मार्च तक 1500 बसें लाने की योजना

    भाजपा-कांग्रेस को पीछे छोड़ेंगे हमः केजरीवाल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 10 साल की छोटी सी अवधि में काफी मजबूत होकर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हमें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। 1,350 पंजीकृत पार्टियां हैं और हमने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और केवल भाजपा और कांग्रेस से पीछे रह गए हैं, जिस तरह से हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है, एक दिन आप भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़कर देश पर शासन करेगी।

    कार्यकर्ताओं से जुड़ाव खत्म हो रहा: सचदेवा

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल बार-बार बोल रहे हैं कि गिरफ्तार होने के बाद वह जेल से सरकार चलाएंगे। उनकी पार्टी के नेता भी इस तरह के बयान दे रहे हैं। इससे लगता है कि आप नेताओं को यकीन है कि जांच एजेंसियों के पास केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के साक्ष्य है। यही कारण है कि उन्हें गिरफ्तारी की चिंता सता रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में भी केजरीवाल की चिंता झलक रही थी। भ्रष्टाचार के लग रहे आरोप के कारण उनका अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ाव समाप्त हो रहा है। घोटाला करने में आप ने अन्य पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली और पंजाब में आप सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं।

    ये भी पढ़ेंः Delhi NCR AQI: जहरीले धुंध की चादर लिपटी दिल्ली, डीजल वाहनों पर बैन समेत लागू हैं कई प्रतिबंध; फिर भी नहीं मिल रही राहत

    comedy show banner
    comedy show banner