विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal Resign: इस्तीफा देंगे केजरीवाल, तो फिर कौन बैठेगा सीएम की कुर्सी पर? आज हो जाएगा फैसला

By V K Shukla Edited By: Geetarjun
Published: Tue, 17 Sep 2024 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2024 07:07 AM (IST)

Arvind Kejriwal आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक की ...और पढ़ें

आज होगा नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला।
आज होगा नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला।

HighLights

  1. नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए सुबह केजरीवाल ने बुलाई विधायक दल की बैठक।
  2. इससे पहले सोमवार को पीएसी की बैठक में भी नए सीएम को लेकर ली गई पार्टी नेताओं की राय।
  3. केजरीवाल आज दोपहर बाद एलजी को सौंप देंगे सीएम पद से इस्तीफा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में गर्माए राजनीतिक माहौल के बीच अरविंद केजरीवाल आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस्तीफा देने के लिए एलजी वी के सक्सेना से समय मांगा है। राजनिवास सूत्रों ने कहा है कि एलजी ने शाम साढे़ चार बजे मिलने का समय दिया है।

केजरीवाल शाम के समय एलजी को इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक होने जा रही है। जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। पार्टी के 59 विधायक नए मुख्यमंत्री के नाम पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फैसला लेंगे।

जेल से निकलने के बाद की कुर्सी छोड़ने की घोषणा

बता दें कि आबकारी घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच माह तक तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद गत 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा है कि जब तक लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देंगे, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

पार्टी और सीएम कार्यालय में पसरा सन्नाटा

उनका इस बात का मतलब आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) जीतने से है। रविवार को घोषणा के बाद सोमवार को पार्टी कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर तक सन्नाटा रहा।

कार्यकर्ता इस्तीफे से नहीं हैं खुश

पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता केजरीवाल के इस्तीफे वाले मुद्दे पर खुश नहीं दिखे। वहीं, केजरीवाल के सिविल लाइन के फ्लैग स्टाफ रोड के बाहर भी आज कार्यकर्ता कम नजर आए।

सिसोदिया और केजरीवाल ने की बैठक

नए मुख्यमंत्री के मुद्दे पर सोमवार को पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच इस मुद्दे पर लंबी बैठक चली, इसके बाद केजरीवाल ने अपने आवास पर शाम के समय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई।

पीएसी की बैठक में शामिल हुए ये नेता

इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, आतिशी, सौरभ भारद्वाज सहित राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, संदीप पाठक व राघव चड्ढा सहित सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हुई।

सीएम आवास पर होगी विधायक दल की बैठक

केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर सभी नेताओं से अलग-अलग राय ली है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि अब मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर दोपहर से पहले होने वाली विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की अपील के क्या हैं मायने, केजरीवाल करेंगे विधानसभा भंग करने की सिफारिश?

इस्तीफे के साथ सौंपेंगे नए सीएम के नाम का प्रस्ताव

दोपहर बाद केजरीवाल एलजी को अपना त्याग पत्र सौंप देंगे। सूत्रों ने कहा कि विधायक दल के फैसले के आधार पर नए मुख्यमंत्री के नाम का भी प्रस्ताव केजरीवाल उसी समय एलजी को सौंप देंगे।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: केजरीवाल के सामने क्यों आई इस्तीफा देने की नौबत? 48 घंटे बाद कुर्सी छोड़ने की जानिए वजह

दूसरी बार इस्तीफा देंगे केजरीवाल

बता दें कि यह दूसरी बार है जब केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2014 में कांग्रेस के समर्थन से बनाई सरकार में 49 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।