विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: हंगामे के बीच गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे केजरीवाल, बोले- मैं जादूगर, लोगों का दिल जीतना जानता हूं

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Thu, 27 Oct 2022 10:44 AM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 12:49 PM (IST)

Ghazipur Landfill Site Update दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi chief Minister Arvind Kejriwal) बृहस्पतिवार दोपहर पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर ...और पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आगमन से पहले हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता। फोटो जागरण
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आगमन से पहले हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता। फोटो जागरण

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम की पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचे। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल के निशाने दिल्ली नगर निगम में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी रही। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 सफाई व्यवस्था पर होगा और भाजपा की बुरी तरह से हार होगी।

दिल्ली में भाजपा जीरो हो जाएगी

पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ का दौरा करने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस की तरह जीरो हो जाएगी। इस मौके पर दिल्ली के सीएम बोले- मैं जादूगर हूं, लोगों का दिल जीतना जनता हूं।' यह भी कहा कि इस बार का दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 सफाई व्यवस्था पर होगा। 

भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- देश के लिए वोट दो

इस मौके पर हंगामा कर रहे भाजपा के समर्थकों से कहा कि थोड़ा सोचो। भाजपा ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिए वोट दो।

भाजपा-AAP के प्रदर्शन से उलटी दिशा से आया सीएम का काफिला

वहीं, इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल का काफिला रॉन्ग साइड से आया, क्योंकि दूसरी तरफ भाजपा-AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से पहले AAP और भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, जिससे यूपी गेट के आसपास ट्रैफिक जाम लग गया। इस बीच सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने हालात को काबू में किया। इससे पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

भाजपा-AAP कार्यकर्ताओं ने लगाए एक-दूसरे के खिलाफ नारे

जागरण संवाददाता के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जमा होने की जानकारी मिलने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जहां गाजीपुर लैंड फिल साइट के पास पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता  'अरविंद केजरीवाल वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे, वहीं अब AAP कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।  दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नारेबाजी चलती रही।

बैरिकेडिंग से सर्विस रोड जाम

गाजीपुर में भाजपा और AAP कार्यकर्ता आमने सामने आ गए तो हालात के मद्देनजर यहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई। इसके बाद एनएच-9 की सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई, जिससे एनएच-9 और उसकी सर्विस रोड पर जाम लग गया।

यहां पर बता दें कि बृहस्पतिवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचने की जानकारी खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा के एक नेता से मैंने पूछा कि 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया। शर्माते हुए उसने दो काम बताए, पहला तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ बनाए है और दूसरा पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि बृहस्पतिवार सुबह इनका गाज़ीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने जाऊंगा, आप भी आइएगा।

भाजपा जो चाहे कर ले, जनता AAP को ही जिताएगी

अरविंद केजरीवाल इससे एक दिन पहले बुधवार को पत्रकार वार्ता में दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 को लेकर मीडिया के पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं। इन लोगों ने चुनाव टालने के बहुत प्रयास किए। गलत तरीके से परिसीमन किया। ये चाहे जो कर लें, लेकिन दिल्ली की जनता इन्हें नकारने वाली है। ये लोग कई तरह के प्रयास करेंगे।

जनता की इच्छा को दबा नहीं सकते

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आसुरी शक्तियां हमेशा सच और ईमानदारी को दबाने की कोशिश करती हैं। ये सब आसुरी शक्तियां हैं, जो हमारे खिलाफ एकजुट हो गई हैं, लेकिन ये जनता को दबा नहीं सकतीं। दिल्लीवासियों ने देखा कि आप की सरकार को स्कूल-अस्पताल की जिम्मेदारी मिली, तो उन्हें अच्छा कर दिया। अब लोग कह रहे हैं कि हम दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी भी आप को देंगे। जनता मन बना चुकी है। ये जनता की इच्छा को नहीं दबा सकते।