विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, AAP के दिग्गज नेता भी मौजूद

Published: Sat, 14 Sep 2024 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2024 01:21 PM (IST)

Arvind Kejriwal Live दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली और आज वो दिल्ली के ...और पढ़ें

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम पहुंचे हनुमान मंदिर। फोटो जागरण
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम पहुंचे हनुमान मंदिर। फोटो जागरण

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे जाएंगे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर।
  2. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ जरूरी शर्तों के साथ दी थी जमानत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Kejriwal News) को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। आज केजरीवाल दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

कोर्ट ने उन्हें कुछ जरूरी शर्तों के साथ बेल दिया। इस दौरान केजरीवाल सीएम दफ्तर भी नहीं जाएंगे। जेल से बाहर आने से आम आदमी पार्टी को संगठन स्तर पर जरूर बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली सीएम ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

शनिवार को दिल्ली के सीएम ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा "आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया करने के लिए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊँगा।"

केजरीवाल से जुड़ी पल-पल की पढ़ें सारी अपडेट्स:

  • केजरीवाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारी ने दिल्ली सीएम को दिया एक गदा और प्रसाद।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर। पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे हैं केजरीवाल। साथ में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य नेता मौजूद।जेल से बाहर आने के बाद पहुंचे मंदिर।

  • AAP ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

तानाशाह की ज़ंजीरों को तोड़कर जेल से रिहा होकर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने अपनी धर्मपत्नी सुनीता जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी और अन्य AAP नेताओं के साथ Connaught Place स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंगबली जी के दर्शन-पूजन किए।

कल जेल से बाहर आने के बाद परिवार और कार्यकर्ता से मिले

बता दें कल केजरीवाल जेल से निकलने के बाद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal), मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), संजय सिंह (Sanjay Singh) और राघव चड्डा आदि नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्हें संबोधित करते हुए लोगों और भगवान को शुक्रिया कहा।

सशर्त जमानत मिलने के कारण सरकार से संबंधित कार्यों को लेकर असमंजस है, क्योंकि शीर्ष अदालत ने उनकी रिहाई के लिए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। हालांकि आप को दिल्ली सरकार के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। आप ने कहा है कि केजरीवाल अपने सभी मंत्रियों को निर्देश देने के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं ताकि जनहित में काम किया जा सके। आप ने कहा कि जल्द ही सरकार के कामकाज में बदलाव दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्लीवासियों ने सितंबर महीने में नवंबर वाली ठंड की महसूस, आज भी बारिश का यलो अलर्ट