विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को जेल से जमानत तो मिली लेकिन कब तक होंगे रिहा? पढ़िए पूरी खबर

Published: Fri, 13 Sep 2024 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2024 01:10 PM (IST)

Arvind Kejriwal News तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज जमानत मिल सकती है। उन्हें एक अप्रैल से ...और पढ़ें

Kejriwal Bail: केजरीवाल आज ही तिहाड़ से आ सकते हैं बाहर?
Kejriwal Bail: केजरीवाल आज ही तिहाड़ से आ सकते हैं बाहर?

HighLights

  1. जमानत के बाद केजरीवाल आज ही आ सकते हैं जेल से बाहर।
  2. दिल्ली के मुख्यमंत्री एक अप्रेल से जेल में हैं बंद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal Bail Hindi: आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में एक अप्रेल से बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री एक अप्रेल से जेल में बंद हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उन्हें शीर्ष अदालत से जमानत मिली थी।

तिहाड़ की बैरक नंबर दो में हैं बंद

10 मई को वे जमानत के बाद जेल से बाहर आए थे। जेल प्रशासन के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में बेल बांड भरने की प्रक्रिया राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी और वहां से रिलीज ऑर्डर जारी होगा। बता दें अरविंद केजरीवाल फिलहाल जेल संख्या 2 में बंद हैं।

संजय सिंह, के कविता सिसोदिया को मिल चुकी जमानत

जमानत की अवधि समाप्त होने पर वे दो जून को जेल पहुंचे थे। तब से वे लगातार जेल में बंद हैं। अरविंद केजरीवाल से पूर्व आबकारी नीति मामले (delhi excise scam) में राज्य सभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh), उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), तेलंगाना की बीआरसी नेत्री के कविता  (K Kavita) को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

सबसे पहले संजय सिंह दो अप्रेल को रिहा हुए। इसके बाद मनीष सिसोदिया नौ अगस्त को जमानत पर बाहर निकले। इसके बाद 27 अगस्त को के कविता जमानत पर बाहर आईं। 

यह भी पढ़ें: 'झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई', दिल्ली CM की जमानत पर बोले सिसोदिया, सुनीता केजरीवाल ने कहा- AAP को...