Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज पराठा-पूड़ी खा रहे केजरीवाल, वजन घटने के AAP के दावों के बीच तिहाड़ प्रशासन ने जारी किया डाइट चार्ट

    By Sonu Rana Edited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 15 Jul 2024 10:39 PM (IST)

    तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का खाना घर से आ रहा है और वह खाना खाने के बजाय उसे रोज वापस लौटा देते हैं। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि केजरीवाल जब वह पहली बार जेल गए तब उनका 65 किलो वजन था। केजरीवाल का आठ व 29 अप्रैल को 66 किलो वजन हो गया था। अभी उनका 61 किलो से ज्यादा वजन है।

    Hero Image
    तिहाड़ जेल प्रशासन ने जारी किया केजरीवाल का हेल्थ अपडेट।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के अधीन आने वाले तिहाड़ जेल प्रशासन ने आप के दावों का खंडन करते हुए सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हेल्थ अपडेट जारी कर दिया है। तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि आप द्वारा तिहाड़ जेल प्रशासन को बदनाम करने व दबाव बनाने के उद्देश्य से झूठे दावे किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम लोगों को भ्रमित व गुमराह करने के उद्देश्य से गलत जानकारी साझा की जा रही है। जेल में आने के बाद से केजरीवाल का साढ़े आठ किलो नहीं, दो किलो वजन कम हुआ है। वह भी उन्होंने जानबूझकर कम किया है।

    जेल आने के दौरान कितना था वजन

    जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि एक अप्रैल को जब अरविंद केजरीवाल को पहली बार तिहाड़ जेल में लाया गया तो उनका वजन 65 किलो था। इस दौरान उन्हें दो नंबर जेल में रखा गया था।

    यहां रहने के दौरान दो बार यानी आठ और 29 अप्रैल को उनका वजन एक किलो बढ़कर 66 किलो हो गया था। सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद उन्हें दस मई को जमानत दी गई थी। वह चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आए थे और दो जून को वापस जेल आए थे।

    घर का खाना नहीं खा रहे

    उस दिन यानी दो जून को उनका वजन 63.5 किलो था। वहीं, रविवार को उनका वजन 61.5 किलो था। उन्होंने दो किलो वजन कम किया है। यह दो किलो वजन भी उन्होंने जानबूझकर किया है। तीन जून से नियमित रूप से वह अपने घर से भेजा गया भोजन वापस लौटा रहे हैं। यानी उसी दिन से जब वह चुनाव प्रचार के बाद वापस जेल आए हैं।

    वहीं, जेल में अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह जानबूझकर ऐसा खाना खा रहे थे, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए। एम्स का एक मेडिकल बोर्ड लगातार केजरीवाल की निगरानी कर रहा है और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मेडिकल बोर्ड से संपर्क में हैं।

    निराधार आरोप लगा रहे नेता

    जेल प्रशासन के अनुसार, आम आदमी पार्टी के मंत्री व नेता निराधार आरोप लगा रहे हैं। वह जेल प्रशासन को परेशान करने व आम लोगों को भ्रमित व गुमराह करने के इरादे से गलत जानकारी साझा कर रहे हैं।

    21 मार्च को केजरीवाल हुए गिरफ्तार

    दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 22 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी। अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद केजरीवाल दो जून की शाम को तिहाड़ जेल पहुंच गए थे।

    यह है मामला

    आप सांसद व नेताओं की ओर से लगातार दावा किया जा रहा था कि केजरीवाल को जब गिरफ्तार किया गया था तो उनका वजन 70 किलो था और यह घटकर 61.5 किलो रह गया है। तेजी से वजन कम होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत है।

    आप नेताओं ने दावा किया था कि जेल में केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका शुगर लेवल कई बार 50 के नीचे चला गया था। ऐसी स्थिति में केजरीवाल के कोमा में जाने का खतरा है। उन्हें सलाखों के पीछे मारने की साजिश रची जा रही है।

    अब लगातार पराठे खा रहे सीएम

    जून की अगर बात की जाए तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोज रोटी ही खाते थे। जून में मात्र उन्होंने दो बार पराठा खाया था। वहीं, जुलाई आने के बाद से लगातार वह पराठा खा रहे हैं। एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब वह पराठा या पूड़ी नहीं खाते हों। जून व जुलाई में खाने में पराठा खाया या रोटी इसकी रिपोर्ट तिहाड़ की ओर से जारी की गई है।

    जुलाई में रोज पराठा खा रहे हैं केजरीवाल

    जुलाई खाना
    1 पराठा
    2 पराठा, पूड़ी
    3 पराठा, पूड़ी
    4 पराठा, पूड़ी
    5 पराठा, पूड़ी
    6 पराठा, पूड़ी
    7 पराठा, पूड़ी
    8 पराठा, पूड़ी
    9 पराठा, पूड़ी
    10 पराठा, पूड़ी
    11 पराठा, पूड़ी
    12 पराठा, पूड़ी
    13 पराठा, पूड़ी

    जून में ज्यादातर रोटी खाते थे केजरीवाल

    जून खाना
    6 से 22 रोटी
    13 पराठा
    24 रोटी
    25 पराठा
    29 रोटी

    इस तरह घटता-बढ़ता रहा वजन

    केजरीवाल को जब जेल में लाया गया तो उनका वजन 65 किलो था। एक से सात अप्रैल तक उनका वजन 65 किलो रहा। आठ अप्रैल को उनका वजन एक किलो बढ़कर 66 किलो हो गया। नौ अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक उनका वजन 65 के आसपास ही रहा। वहीं, 29 अप्रैल को उनका वजन फिर से एक किलो बढ़कर 66 किलो हो गया था। इसके बाद जब वह दस मई को जेल से बाहर गए थे तो उनका वजन 64 किलो था। इस दौरान इस तरह बढ़ा, घटा केजरीवाल का वजन।

    महीना वजन (किलो में)
    01 अप्रैल 65
    3 65
    8 66
    16 65
    29 66

    केजरीवाल का 9 मई को वजन 64 किलो था।

    जुलाई वजन (किलो में)
    1-2 62
    3-11 61.5
    12 61
    13-14 61.5