विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal in Tihar: तिहाड़ जेल में 6 लोगों से मिल सकेंगे केजरीवाल, पत्नी और बच्चों समेत लिस्ट में हैं ये नाम

Published: Tue, 02 Apr 2024 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 01:40 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में ...और पढ़ें

Arvind Kejriwal in Tihar: तिहाड़ जेल में 6 लोगों से मिल सकेंगे केजरीवाल
Arvind Kejriwal in Tihar: तिहाड़ जेल में 6 लोगों से मिल सकेंगे केजरीवाल

HighLights

  1. केजरीवाल ने छह लोगों की सूची जेल प्रशासन को सौंपी
  2. सुरक्षा कारणों से जेल नंबर दो में हैं दिल्ली सीएम

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल प्रशासन को अपने खास मिलने वालों में छह लोगों के नाम की सूची सौंपी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, इनमें परिवार के सदस्यों के अलावा तीन खास दोस्त शामिल हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि नियम के मुताबिक कोई भी मुल्जिम मिलने के लिए 10 लोगों के नाम दे सकते हैं।

केजरीवाल ने अब तक सिर्फ छह लोगों के नाम लिखवाए हैं। जिनसे मिलने की केजरीवाल ने आवश्यकता बताई है, उनमें पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित, बेटी हर्षिता, दोस्त संदीप पाठक, दोस्त बिभव व एक और दोस्त शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

Arvind Kejriwal in Tihar: सुबह 6:40 बजे किया चाय और नाश्ता... तिहाड़ जेल में ऐसे हुई केजरीवाल के दिन की शुरुआत

Arvind Kejriwal: पहली बार वर्ष 2011 में तिहाड़ जेल गए थे केजरीवाल, जानिए क्या था मामला?

ब्रेकफास्ट में खाने को क्या मिलेगा?

जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के खाने में दाल व सब्जी सभी कैदियों के लिए कॉमन है। रोटी चावल में से एक आइटम ही कोई ले सकता है। ब्रेकफास्ट में दलिया मिलेगा, ब्रेड, चाय मिलती है। हर कैदी जो पहली बार जेल आता है उसे मुलाहिजा किट दी जाती है जिसमें रोजमर्रा के समान होते हैं।

केजरीवाल को तिहाड़ जेल का प्रिजनर एकाउंट दिया जाएगा जिसमें केजरीवाल के परिवार के सदस्य पैसा जमा कर सकते हैं जिससे वो तिहाड़ जेल की कैंटीन से खाने-पीने रोजमर्रा दिनचर्या के सामान खरीद सकते हैं, जिसमें सलाद,फल,  नमकीन बिस्किट,ब्रश, पेस्ट आदि शामिल हैं। जिस जेल नंबर दो में केजरीवाल को सुरक्षा कारणों से अकेले रखा गया है उसमें 600 कैदी हैं, इनमें अधिकतर सजायाफ्ता हैं।