Move to Jagran APP

Delhi MCD Election 2022: भाजपा 1 साल तक क्यों टालना चाहती है दिल्ली नगर निगम चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के एक साल तक टलने का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भजापा को अपनी हार का डर सता रहा है।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 28 Mar 2022 09:42 AM (IST)Updated: Mon, 28 Mar 2022 10:56 AM (IST)
भाजपा 1 साल तक क्यों टालना चाहती है दिल्ली नगर निगम चुनाव, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार एक न्यूज चैनल पर साक्षात्कार में कहा कि भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव एक साल तक टालना चाहती है। भाजपा डर गई है। उन्होंने कहा, ‘मैंने 233 कश्मीरी पंडितों को नौकरी दी है, भाजपा ने क्या किया है।’ केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में सत्ताधारियों ने काम नहीं किया। देश को गरीब, पिछड़ा रखा गया। मेरे लिए सत्ता हथियाना महत्वपूर्ण नहीं, देश और जनता महत्वपूर्ण है।

loksabha election banner

वहीं दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हार से बचने के लिए नगर निगम बिल लेकर आई, चुनाव को टाला, भाजपा जनता से डरती है। एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जीत के बाद पार्टी का अब दूसरे राज्यों पर फोकस होगा। उन्होंने कहा कि उनका कारवां और आगे जाएगा।

यहां पर बता दें कि पिछले दिनों भी आम आदमी पार्टी के मुखिया ने अरविंद केजरीावाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तीनों निगमों के एकीकरण के प्रस्ताव को पारित करने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा समय पर दिल्ली नगर निगम चुनाव कराकर और जीत कर दिखाए तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

आम आदमी पार्टी के नेताओं का यह भी कहना है कि तीनों नगर निगमों का एकीकरण सिर्फ एक बहाना है, भाजपा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सामना करने के लिए तैयार नहीं है। वह जानती है कि दिल्ली की जनता ने नगर निगम में अर¨वद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को सत्ता देने का फैसला कर लिया है। लेकिन जिस आनन-फानन में भाजपा ने एकीकरण की बात कहकर चुनाव टाला है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है। आम आदमी पार्टी ने इसे गैर-संवैधानिक बताया और भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो चुनाव करवा के दिखाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.