विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिल्ली सरकार जेल से नहीं चलेगी' LG के बयान पर अरविंद केजरीवाल का जवाब, बोले- जनता जवाब देगी

Published: Thu, 28 Mar 2024 03:44 PM (IST)

दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा था कि जेल से दिल्ली सरकार नहीं चलेगी। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ...और पढ़ें

LG के बयान पर अरविंद केजरीवाल का जवाब
LG के बयान पर अरविंद केजरीवाल का जवाब

पीटीआई, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के उस बात का जवाब दिया, जिसमें एलजी ने कहा था कि जेल से दिल्ली सरकार नहीं चलेगी।

यह राजनीतिक साजिश है- केजरीवाल

एलजी की बात का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीतिक साजिश है, इसका जनता जवाब देगी। बता दें कि केजरीवाल को शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत खत्म होने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया है।

इस दौरान ईडी ने दिल्ली की अदालत से अरविंद केजरीवाल की 7 दिन की रिमांड बढ़ाने की मांग की। ईडी की तरफ से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन उनका एक व्यक्ति से सामना कराना है।

केजरीवाल सहयोग नहीं कर रहे- ईडी

साथ ही जब्त किये गए डिजिटल डेटा का भी परीक्षण करना है। केजरीवाल ईडी के साथ पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि हमारे पास सबूत है कि केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की। केजरीवाल ने कई बड़े अधिवक्ता खड़े किए, क्या आम आदमी ऐसा कर सकता है?

ईडी के दावे पर अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने केजरीवाल को अपनी बात रखने की अनुमति मांगी। इस बीच, केजरीवाल ने कहा कि यह मामला दो साल से चल रहा है, मुझे गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मेरे खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।

कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मेरी मौजूदगी में मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति के दस्तावेज दिए, मेरे आवास पर कई विधायक आते हैं, क्या एक मौजूदा सीएम को गिरफ्तार करने का आधार है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने की 100 करोड़ रिश्वत की मांग, हमारे पास सबूत...', कोर्ट में ED की दलील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।