विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 800 वाहनों के काटे चालान; 55 वाहनों के साथ किया ये काम

By rais rais Edited By: Rajesh Kumar
Published: Thu, 15 May 2025 02:06 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। गुरु रविदास मार्ग और राजा धीर सेन मार्ग पर यातायात विभाग ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। फाइल फोटो
दक्षिणी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान।
  2. 800 वाहनों का चालान, ई-रिक्शा जब्त।
  3. जाम से मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बुधवार को यातायात विभाग ने गुरु रविदास मार्ग और राजा धीर सेन मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अवैध रूप से रेहड़ी-पटरी वालों और वाहनों के बेतरतीब जमावड़े के कारण दोनों मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई थी।

800 वाहनों का चालान

पुलिस ने अभियान चलाकर 800 वाहनों का चालान किया। 55 वाहनों को टो किया गया। जबकि सात ई-रिक्शा भी जब्त किए गए। गुरु रविदास मार्ग पर अभियान गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन से मजीदिया अस्पताल तक चला।

वहीं, ईस्ट ऑफ कैलाश में राजा धीर सेन मार्ग से भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया।

गुरु रविदास के आसपास आरडब्ल्यूए की ओर से लगातार अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी वालों और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से सड़क संकरी हो रही थी। इसके कारण साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

वहीं, राजा धीर सेन मार्ग पर अवैध रूप से किनारों पर खड़े वाहनों को हटाया गया और संबंधित लोगों का चालान कर चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस इलाके में चला DDA का ट्रैक्टर, अवैध बोरवेल सील; 20 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त