दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए मेडिकल चेकअप कराना हुआ अनिवार्य
दिल्ली सरकार के उन सभी कर्मचारियों को अब साल भर में एक बार स्वास्थ्य का चेकअप करवाना अनिवार्य हो गया है जिनकी उम्र चालीस साल से अधिक है।
By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 10:19 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 10:19 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। दिल्ली सरकार के उन सभी कर्मचारियों को अब साल भर में एक बार स्वास्थ्य का चेकअप करवाना अनिवार्य हो गया है जिनकी उम्र चालीस साल से अधिक है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य वार्षिक स्वास्थ्य जांच योजना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी।
एक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में "मील का पत्थर" साबित होगी। इस योजना से दिल्ली सरकार के अंतर्गत काम कर रहे लगभग 1.5 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। ऐसी सुविधाएं अभी तक केवल आइएएस अधिकारियों और समूह A सिविल सेवा अधिकारियों को ही उपलब्ध थीं।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें