विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire News: आनंद विहार के एक निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, एक की मौत; 10 घायल

Published: Sat, 09 Aug 2025 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2025 04:31 PM (IST)

Kosmos Hospital Fire पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार स्थित कॉसमॉस अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में ...और पढ़ें

दिल्ली आनंद विहार के कॉसमॉस अस्पताल में लगी भीषण आग। फाइल फोटो
दिल्ली आनंद विहार के कॉसमॉस अस्पताल में लगी भीषण आग। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली।(Anand Vihar hospital fire)  पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्थित एक निजी कॉसमॉस अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई। घटना में एक शख्स की मौत की खबर है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार अस्पताल में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान अमित के तौर पर हुई। वह अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। आग लगने की घटना के बाद उसने खुद को दूसरी मंजिल के शौचालय में बंद कर लिया था। इसके बाद दम घुटने से मौत हो गई।

दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मिली, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से सात को आनंद विहार अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में खेलते हुए तीन साल का मासूम खुले मैनहोल में गिरा, पुलिस सुबह से ही बच्चे की कर रही तलाश