विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus : क्वारंटाइन परिसर में मिलीं यूरीन से भरी बोतलें, पुलिस ने दर्ज की FIR

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 08 Apr 2020 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 10:22 AM (IST)

Coronavirus यूरीन से भरी दो बोतलों की बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Coronavirus : क्वारंटाइन परिसर में मिलीं यूरीन से भरी बोतलें, पुलिस ने दर्ज की FIR
Coronavirus : क्वारंटाइन परिसर में मिलीं यूरीन से भरी बोतलें, पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली, एएनआइ। Coronavirus: दिल्ली ही नहीं पूरे देशभर में क्वारंटाइन के दौरान कुछ लोग अपनी बेहुदा हरकतें जारी रखे हुए हैं। ताजा मामला पश्चिमी दिल्ली में द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। यहां पर बनाए गए क्वारंटाइन परिसर में यूरीन से भरी दो बोतलों की बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल डिफेंस कर्मी की वजह से सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि सिविल डिफेंस कर्मी क्वारंटाइन परिसर में स्थित पंप हाउस की छत पर जब गए तो उन्हें यूरीन  से भरी 2 बोतलें नजर आईं। इस दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। इसी के साथ उन्होंने इस की जानकरी जिला प्रशासन को भी दी। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। 

इंफेक्शन फैलाने के आरोप में दर्ज हुआ मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों के खिलाफ जानबूझकर इंफेक्शन फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ जांच भी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए यहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालेगी। इससे आरोपितों को पकड़ने की कड़ी में अहम सुराग मिल सकता है। 

गौरतलब है कि इससे पहले तब्लीगी मरकज जमात से जुड़े लोगों की अभद्रता, अश्लील हरकतों के तमाम मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली के ही नरेला इलाके में दो जमातियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं। नरेला थाने में अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने शिकायत की थी, यहां पर भर्ती जमाती अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है। 

इससे पहले दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी तब्लीगी जमात के लोगों द्वारा अश्लील हरकतें करने के मामले सामने आ चुके हैं और इस बाबत ऐसे लोगों पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।