विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित

By Santosh Kumar SinghEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 17 Dec 2023 08:18 AM (IST)

यमुना के वजीराबाद जलाशय में अमोनिया का स्तर 1.7 पीपीएम (पार्टस प्रति मिलियन) से अधिक हो गया है। अधिकारियों का ...और पढ़ें

Delhi News: यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, दिल्ली के इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित
Delhi News: यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, दिल्ली के इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना के वजीराबाद जलाशय में अमोनिया का स्तर 1.7 पीपीएम (पार्टस प्रति मिलियन) से अधिक हो गया है।

अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली ड्रेन (डीडी-8) के माध्यम से अमोनिया यमुना नदी में और उसके बाद वजीराबाद जलाशय में पहुंच रहा है। इस कारण शनिवार से स्थिति सुधरने तक दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

दिल्ली के इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित

  • सिविल लाइंस
  • हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र
  • कमला नगर
  • शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र
  • करोलबाग
  • पहाड़गंज
  • एनडीएमसी क्षेत्र
  • न्यू एंड ओल्ड राजिंद्र नगर
  • पूर्व व पश्चिम पटेल नगर बलजीत नगर
  • प्रेम नगर
  • इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र
  • कालकाजी
  • गोविंदपुरी
  • तुगलकाबाद
  • संगम विहार
  • आंबेडकर नगर
  • प्रह्लादपुर और आसपास के क्षेत्र
  • रामलीला मैदान
  • दिल्ली गेट
  • सुभाष पार्क
  • माडल टाउन
  • गुलाबी बाग
  • पंजाबी बाग
  • जहांगीरपुरी
  • मूलचंद
  • साउथ एक्सटेंशन
  • ग्रेटर कैलाश और आसपास के क्षेत्र
  • छावनी क्षेत्र के कुछ हिस्से
  • दक्षिण दिल्ली और अन्य क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित हो गई है।

उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार टैंकर से पानी मंगाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 1916/23527679/23634469 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।