विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने AIIMS पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल

Published: Thu, 15 May 2025 03:08 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा हिल्स (केजीएच) में 21 दिनों तक चले ...और पढ़ें

एम्स में घायल जवान से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फोटो सौजन्य- एएनआई
एम्स में घायल जवान से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फोटो सौजन्य- एएनआई

HighLights

  1. कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर मारे गए थे 31 कुख्यात नक्सली
  2. मारे गए लोगों में 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और यहां नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान पीड़ित परिवारों से भी बातचीत की और जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि एम्स के ट्रॉमा सेंटर में नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ के 204 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे भर्ती हैं। इसके अलावा वह पहलगाम हमले में घायल हुए डॉ. ए परमेश्वरन से भी मिले। डॉ. ए परमेश्वरन के स्वास्थ्य में अब सुधार है और वह अब चल पा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों ने बीते दिन छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को बधाई दी। वहीं, 22 अप्रैल दिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।