विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले दिल्ली के सांसदों से मिले शाह, राजधानी की सबसे बड़ी समस्या को खत्म करने पर हुई चर्चा

Published: Mon, 08 Sep 2025 10:41 PM (IST)

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अमित शाह ने दिल्ली के सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी ली और ...और पढ़ें

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अमित शाह ने दिल्ली के सांसदों से मुलाकात की। फाइल फोटो
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अमित शाह ने दिल्ली के सांसदों से मुलाकात की। फाइल फोटो

HighLights

  1. अमित शाह ने दिल्ली के सांसदों से की मुलाकात
  2. दिल्ली के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
  3. जल आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन पर ध्यान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली के सांसदों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसदों से दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए समयसीमा बनाने जैसे कार्यों पर भी चर्चा की।

इसमें मुख्य जोर इस बात पर रहा कि दिल्ली की जलापूर्ति और सीवरेज प्रबंधन को कैसे बेहतर बनाया जाए। गृह मंत्री ने इस बात पर भी चर्चा की कि अगले 25 सालों में दिल्ली जल बोर्ड के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए कैसे काम किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, सांसदों से चर्चा के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि दिल्ली में ज्यादातर समस्याएं जल बोर्ड की वजह से हैं। चाहे वह सीवरेज नेटवर्क हो या जलापूर्ति।

इस पर गृह मंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी सांसद जल बोर्ड के साथ बैठक कर वर्ष 2050 में दिल्ली की आबादी को लेकर तैयारी करें और उसे पूरा करने के लिए क्या काम किए जाने चाहिए। इसमें 2050 के हिसाब से सीवरेज नेटवर्क कैसे बनाया जाए, इस पर काम किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि दिल्ली में भाजपा के सात सांसद हैं। 2014 से भाजपा दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीतती आ रही है। वर्ष 2024 में भी भाजपा के सभी सातों सांसद जीते थे। इनमें नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर बिधूड़ी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत तथा चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली भाजपा ने दिल्ली में आयुष्मान योजना के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलने जैसे वादे किए थे। जो पहले ही पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा, मुफ्त बिजली और पानी की सब्सिडी भी पहले की तरह जारी है। इसके अलावा, तीन साल में यमुना की सफाई, सीवरेज व्यवस्था में सुधार और दिल्ली के ढांचागत विकास के लिए काम करने और वायु प्रदूषण कम करने के वादे किए गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।