यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Dog Attack: अमेरिकी बुली नस्ल के कुत्ते ने किशोरी को काटा, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर; मालिक पर FIR
नेब सराय इलाके में शुक्रवार को एक किशोरी पर विदेशी नस्ल के एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेब सराय इलाके में शुक्रवार को एक किशोरी पर विदेशी नस्ल के एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में किशोरी घायल हो गई। किशोरी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
किशोरी की ओर से मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है, पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमेरिकन बुली नस्ल के कुत्ते ने काटा
पुलिस अधिकारी ने बताया की पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ नेब सराय इलाके में रहती है। सोमवार को वह अपने घर के बाहर किसी काम से गई थी। इसी दौरान वहां एक शख्स अपने अमेरिकन बुली नस्ल के कुत्ते के साथ घूम रहा था। कुत्ते ने वहां से गुजर रही किशोरी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे किशोरी को संभालने का मौका नहीं मिला।
बचाने पर भी नहीं रुका
कुत्ते के हमले में किशोरी घायल हो गई। कुत्ते के मालिक ने उसे रोका और किशोरी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह घायल हो चुकी थी।
स्वजन ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में किशोरी का उपचार किया जा रहा है। नेब सराय थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।