यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Delhi: अमेरिका व फ्रांस से लौटे यात्रियों पर धोखाधड़ी का आरोप, दोनों पर दर्ज हुई एफआइआर
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आइजीआइ) पर अमेरिका व फ्रांस से लौटे दो अलग अलग यात्रियों पर धोखाधड़ी की धारा में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता । इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आइजीआइ) पर अमेरिका व फ्रांस से लौटे दो अलग अलग यात्रियों पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इमिग्रेशन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
फर्जी दस्तावेज पर की फ्रांस की यात्रा
इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों की ओर से शिकायत में कहा गया है कि विदेश से लौटे यात्रियों ने जब इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए उन्हें आवेदन दिया तो कागजात की छानबीन की गई। तमाम यात्रियों में से दो यात्री ऐसे पाए गए जिनके अंतिम प्रस्थान का कोई विवरण इमिग्रेशन में नजर नहीं आया। पहले मामले में गुरमीत सिंह नामक यात्री पेरिस से एयर इंडिया के विमान में 26 अक्टूबर को आइजीआई पर उतरे। यहां उतरने के बाद उन्होंने जरूरी इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए अधिकारी से आग्रह किया। जब अधिकारी ने उनके कागजात की पड़ताल की तो पाया कि फ्रांस की यात्रा के लिए प्रस्थान का विवरण उनके पास नहीं है। पूछताछ में भी आरोपित ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। आशंका है कि आरोपित ने किसी अन्य के दस्तावेज पर फ्रांस की यात्रा की थी।
एयर इंडिया के विमान से कर रहा था सफर
वहीं दूसरे मामले में केवल सिंह नामक यात्री अमेरिका से एयर इंडिया के विमान से 26 अक्टूबर को ही नई दिल्ली उतरा। यहां उसने भी इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन जब इसके कागजात की पड़ताल की गई तो पाया कि गया अमेरिका के प्रस्थान से जुड़ा विवरण इसके पास नहीं है। यहां भी आशंका है कि आरोपित ने किसी अन्य के दस्तावेज पर अमेरिका की यात्री की थी।
आइजीआई थाना पुलिस कर रही पड़ताल
दोनों ही मामले में अब आइजीआई थाना पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी व पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें - Ram Setu: करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राम सेतु पर क्या होना चाहिए अध्ययन? पढ़ें- एक्सपर्ट व्यू
यह भी पढ़ें - Delhi Air Pollution: दिवाली की रात से भी अधिक जहरीली हुई दिल्ली की हवा, जनवरी के बाद वायु गुणवत्ता सबसे खराब
