यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tractor Parade Traffic Alert: परेड के दौरान दिल्ली में रहेगा ये रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर
Farmers tractor parade on Republic Day 2021 सिंघु बॉर्डर पर 62 किलोमीटर गाजीपुर बॉर्डर पर 46 किलोमीटर और आखिरी रूट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। Farmers tractor parade on Republic Day 2021: पिछले साल लाए गए तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों आखिरकार दिल्ली पुलिस ने कई शर्तों के साथ गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालने मंजूरी दी है। 26 जनवरी को ही राजपथ पर भी परेड निकाली जाएगी, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने कई हिदायतों के साथ किसानों को ट्रैक्टर मार्च निकाले की अनुमति दी है। दिल्ली पुलिस की अहम शर्त के मुताबिक, 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद किसान दिल्ली के तय रूटों पर ही ट्रैक्टर परेड निकाल सकेंगे। दिल्ली पुलिस की मंजूरी के तहत सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर ही परेड निकालने की इजाजत दी गई है, इसके अलावा किसी अन्य रूट किसानों का ट्रैक्टर मार्च निकालना आदेश की अवहेलना माना जाएगा।
विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक के मुताबिक, मंजूरी के मुताबिक, सिंघु बार्डर पर 62 किलोमीटर, गाजीपुर बॉर्डर पर 46 किलोमीटर और आखिरी रूट यानी टीकरी बॉर्डर पर 63 किलोमीटर के दायरे में ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी गई है। तीनों बार्डरों से परेड का 100 किलोमीटर से ज्यादा का रूट दिल्ली में होगा। उक्त तीनों इलाके दिल्ली की सीमा से हरियाणा और दिल्ली से सटे हैं।
यह होगा इंतजाम
- तीन रूटों पर परेड के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
- पुलिस ने किसान नेताओं से लिखित में आश्वासन ले लिया है कि वे शर्तों का उल्लंघन नहीं करेंगे।
- तीनों रूटों पर किसान अनुशासित तरीके से तय रूटों पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
- सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परेड में शामिल होने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर मालिकों और ट्रैक्टर की जानकारी पुलिस अपने पास रखेगी।
- परेड के दौरान किसानों के वालंटियर भी साथ रहेंगे, क्योंकि यह बड़ा आयोजन होगा।
- किसान नेताओं ने परेड में एक लाख से अधिक ट्रैक्टर शामिल होने का दावा किया है।
- अधिकतर रूटों पर दिल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाने की कोशिश करेगी।
