Move to Jagran APP

सपा-AAP के बाद कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में, किसानों से मिलेंगे हुड्डा

किसानों की क्रांति पदयात्रा के मद्देनजर दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है, जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। कई इलाक़ों में धारा 144 लगा दी गई है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 03:02 PM (IST)
सपा-AAP के बाद कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में, किसानों से मिलेंगे हुड्डा

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले किसान क्रांति पदयात्रा को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो चुकी है। मंगलवार सुबह किसानों के हंगामे के बाद सबसे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके समर्थन में ट्वीट किया था। इसके बाद सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी किसानों का समर्थन किया था। अब कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में उतर आयी है।

loksabha election banner

दिल्ली में चल रहे किसानों के प्रदर्शन और पुलिस द्वारा उन पर की गई लाठीचार्ज का मुद्दा महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम में भी गूंजा। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्वी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आपस में चर्चा की है।

कांग्रेस आलाकमान ने चर्चा के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को किसानों से वार्ता करने के लिए अधिकृत किया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार हुड्डा बुधवार को आंदोलनकारी किसानों से मिलने आ सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस, सपा और आप किसानों के आंदोलन के जरिए भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है।

सबसे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा कि किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने देना चाहिए। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि किसानों को दिल्ली में क्यों नहीं आने दिया जा रहा है? ऐसा करना पूरी तरह गलत है। केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि वे किसानों के साथ हैं।

अरविंद केजरीवाल के बयान के कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी किसानों के समर्थन में आ गए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। ऐसे में किसानों का प्रदर्शन करना स्वाभाविक है और दुर्भाग्यपूर्ण भी है। हमारी पार्टी का समर्थन किसानों के साथ है।

 

वहीं, किसानों की क्रांति पदयात्रा के मद्देनजर दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है, जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। कई इलाक़ों में धारा 144 लगा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.