Move to Jagran APP

पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस, चलाया हस्ताक्षर अभियान

अजय माकन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे महंगाई बढ़ रही है।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 19 Sep 2017 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 07:49 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस, चलाया हस्ताक्षर अभियान

नई दिल्ली [जेएनएन]। पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। जनपथ सहित पूर्वी दिल्ली में कई स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। इस अभियान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन सहित अन्य नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दस लाख लोगों का हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपकर पेट्रोलियम पदार्थों पर लगे टैक्स हटाने की मांग की जाएगी।

loksabha election banner

आम लोगों की परेशानी बढ़ी

माकन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक कल्याणकारी राज्य है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार को समान्य लोगों के हित को सर्वोपरि रखते हुए काम करना चाहिए। इसके विपरीत सरकार जरूरी वस्तुओं पर कई तरह के टैक्स लगाकर आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। इसलिए पेट्रोल व डीजल पर लगाए गए टैक्स वापस लिया जाना चाहिए।

लोक विरोधी फैसले

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व की मनमोहन सिंह सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों को नियंत्रित रखने के लिए कदम उठाए थे, क्योंकि कांग्रेस सामान्यजन के हित को सर्वोपरि रखती है। इसके विपरीत मोदी सरकार लोक विरोधी फैसले ले रही है। हस्ताक्षर अभियान में विरेंद्र कसाना, लक्ष्मण रावत, सुनील वोहरा, पार्षद राजीव वर्मा, विद्या देवी, डीपी मौर्या सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: कुमार विश्वास का ट्वीट- साथियों को शून्य समझने वालों, इकाई भी न बचोगे

यह भी पढ़ें: मनीष तिवारी व दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस से शिकायत, कार्रवाई की मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.