विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता बोले- '8 नवंबर से पहले ही BJP ने ठिकाने लगा दिए थे पैसे'

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 27 Nov 2016 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 08:49 AM (IST)

पैसा निकालने की कड़ी शर्त बैंकों व एटीएम के बाहर लगी हुई लंबी-लंबी कतारें यह दर्शाती हैं कि मोदी सरकार किस प्रकार स्थिति पर काबू पाने में नाकामयाब रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। नोटबंदी का विरोध कर रही कांग्रेस ने शनिवार को नोट पर चर्चा नाम से बुकलेट जारी की है। इसे लोगों में वितरित कर बताया जाएगा कि केंद्र सरकार ने गलत तरीके से नोटबंदी लागू की है और इस फैसले से सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता को हो रही है। कांग्रेस ने नोटबंदी को घोटाला बताते हुए इसकी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की भी मांग की है।

वहीं, नोट बैन को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र को घेर रही है। इस बीच देहरादून में कांग्रेस नेता अजय माकन ने नोटबंदी के इस फैसले के पीछे बड़े घोटाले की आशंका जताई है। माकन ने कहा, भाजपा शासित राज्यों ने नौ नवंबर से पहले ही नोटबंदी की तैयारी कर ली थी और भाजपा नेताओं ने पहले ही अपने पैसों को ठिकाने लगा दिया।

वहीं, कल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने नोट पर चर्चा बुकलेट जारी करते हुए कहा कि नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार झूठे दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि बुकलेट में सरकार के इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी गई है।

पैसा निकालने की कड़ी शर्त बैंकों व एटीएम के बाहर लगी हुई लंबी-लंबी कतारें यह दर्शाती हैं कि मोदी सरकार किस प्रकार स्थिति पर काबू पाने में नाकामयाब रही है।

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष जितनी काली धन संपदा तैयार होती है उसकी तुलना में वापस ली जाने वाली करेंसी बहुत कम है, क्योंकि लोग सोना, जमीन व अन्य रूप में काला धन रखते हैं। इसलिए संरचना व संस्थागत ढांचे में बदलाव तथा कर नीति में सुधार किए बिना काली संपदा तैयार करने वाली जड़ों पर प्रहार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के पीछे बहुत बड़ा घोटाला है क्योंकि भाजपा के नेताओं ने बिहार में नोटबंदी से पहले ही जमीनें खरीदी थीं तथा पश्चिम बंगाल की भाजपा यूनिट ने बैंकों में पैसे जमा कराए थे, इसलिए प्रधानमंत्री को केंद्रीय भाजपा तथा पार्टी की राज्य इकाइयों के खातों को सार्वजनिक करना चाहिए।

सितंबर में जिस तरह से बैंक खातों में धन जमा हुए है उससे लगता है कि अमीर घरानों को भी इस बारे में पहले से जानकारी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए गलत तरीके से नोटबंदी लागू करने से हुई समस्याओं का वे किस प्रकार से समाधान करेंगे?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।