Move to Jagran APP

Delhi Airport: विमान यात्रियों की होगी कोरोना जांच, संक्रमित पाए जाने पर क्वारंटाइन किया गया अनिवार्य

एयरपोर्ट पर कोविड जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों को लेकर सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया गया है। ऐसे यात्री जो मास्क के इस्तेमाल ढिलाई बरतते पाए जाएंगे उनके खिलाफ थाने में भी शिकायत की जाएगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 02:46 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 02:46 PM (IST)
Delhi Airport: विमान यात्रियों की होगी कोरोना जांच, संक्रमित पाए जाने पर क्वारंटाइन किया गया अनिवार्य
यात्री के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य किया गया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब देश के अलग अलग शहरों से आने वाले विमानों में सवार यात्रियों की काेविड जांच की जाएगी। हालांकि अभी सभी यात्रियों के बजाय कुछ ही यात्रियों की जांच की जाएगी। यदि जांच के नतीजे संक्रमण पाया जाएगा तो यात्री के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य किया गया है।

loksabha election banner

फिलहाल प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट पर कोविड जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों को लेकर सतर्कता का स्तर बढ़ा दिया गया है। ऐसे यात्री जो मास्क के इस्तेमाल ढिलाई बरतते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ थाने में भी शिकायत की जाएगी। डायल का कहना है कि यह प्रशासन द्वारा लिया गया फैसला है।

बढ़ रहे कंटेनमेंट जोन कर रहे बिगड़ते हालात की ओर इशारा

बता दें कि दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कंटेनमेंट जोन कोरोना को लेकर बिगड़ रहे हालात की ओर इशारा कर रहे हैं। पिछले चार दिनों में दिल्ली में 596 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से जारी रिपोर्ट में 1307 कंटेनमेंट जोन थे जो मंगलवार को बढ़कर 1903 हो गए। जबकि 23 मार्च को यह संख्या 976 थी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल 17046 कंटेनमेंट जोन बने है। इनमें से 15701 को डी-कंटेन कर दिया गया है। 21 जून के बाद अब तक 16022 कंटेनमेंट जोन बने हैं।

अब दिल्ली में सबसे ज्यादा दक्षिणी जिला में 534 कंटेनमेंट हो गए हैं। जबकि 20 मार्च को इस जिला में यह संख्या 117 थी। यानी कि 10 दिन में 400 से अधिक कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। वहीं सबसे कम अब मध्य जिला में इनकी संख्या है। यहां अब इनकी संख्या 35 है। इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली में सबसे कम संख्या रहती रही है। अब इस जिले में इनकी संख्या 45 है। जबकि 20 मार्च को इस जिले में यह संख्या 5 थी। अब कंटेनमेंट के मामले में दूसरे स्थान पर उत्ताी जिला है। यहां इनकी संख्या 259 और तीसरे स्थान पर नई दिल्ली जिला है। यहां इनकी संख्या 225 है। कंटेनमेंट जोन की अब लगातार बढ़ रही संख्या लोगों को डरा जरूर रही है। मगर तमाम लोग अभी भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.