Move to Jagran APP

दिल्ली: त्रिलोकपुरी में फिर तनाव, दो समुदायों के बीच जमकर चले पत्थर, सात गिरफ्तार

पुलिस ने लोगों से हटने की अपील की, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 09:35 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 09:35 PM (IST)
दिल्ली: त्रिलोकपुरी में फिर तनाव, दो समुदायों के बीच जमकर चले पत्थर, सात गिरफ्तार
दिल्ली: त्रिलोकपुरी में फिर तनाव, दो समुदायों के बीच जमकर चले पत्थर, सात गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। त्रिलोकपुरी में फिर से तनाव फैल गया है। यहां मामूली विवाद में देर रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़कर लोगों को तितर-बितर किया। इस दौरान शोएब सहित दो लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

मामले की जांच शुरू 

बहरहाल, पुलिस ने दंगा फैलाने का केस दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान कमल, ताहिर, सुहैल, ललित, आशू, आसिफ और गांधी के रूप में हुई है। गांधी इलाके का घोषित बदमाश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे 20 ब्लॉक में पत्थरबाजी हुई। यहां एक युवक एक पार्क के पास ऑटो खड़ा कर रहा था। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। शोएब नाम के शख्स को तीन-चार युवकों ने घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान 10 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

सात लोगों को किया गया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मयूर विहार के थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, एएसआइ दिनेश त्यागी और उनकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। लोगों से पहले हटने की अपील की गई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने पत्थर फेंकने वालों की पहचान की और दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.