Move to Jagran APP

तीन तलाक के बाद भाजपा में बढ़ा मुस्लिम महिलाओं का भरोसा

मुस्लिम महिलाएं भाजपा के साथ जुड़ने के लिए आगे आ रही हैं। तीन तलाक विधेयक संसद में पास होने के बाद काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भाजपा कार्यालय पहुंची थी।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:30 AM (IST)
तीन तलाक के बाद भाजपा में बढ़ा मुस्लिम महिलाओं का भरोसा
तीन तलाक के बाद भाजपा में बढ़ा मुस्लिम महिलाओं का भरोसा

नई दिल्ली, जेएनएन। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने और गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए शुरू की गई योजनाओं का असर अल्पसंख्यक वर्ग विशेषकर मुस्लिम महिलाओं पर भी पड़ा है। यही कारण है कि मुस्लिम महिलाएं भाजपा के साथ जुड़ने के लिए आगे आ रही हैं। तीन तलाक विधेयक संसद में पास होने के बाद काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भाजपा कार्यालय पहुंची थी। इसके साथ ही सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आकर वह पार्टी से जुड़ रही हैं।

loksabha election banner

शनिवार को करोलबाग के अजमल खां रोड पर प्रदेश भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ ही मुस्लिम भी शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं व नए सदस्यों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। कांग्रेस नेतृत्वविहीन हो चुकी है, इसलिए पार्टी में बिखराव शुरू हो गया है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव में जमानत तक जब्त हो चुकी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की संगठन शक्ति से हर कोई प्रभावित है। यही वजह है कि दिल्ली की नकारात्मक व झूठी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार है। दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव जैसी जीत हासिल करने में सदस्यता अभियान सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रभारी गुलशन गुगनानी, प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा एवं करोलबाग जिला अध्यक्ष भारत भूषण मदान उपस्थित थे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.