मतदान खत्म होने के बाद 19 स्ट्रॉन्ग रूम में रखेगी जाएगी EVM, 350 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी गिनती
Delhi Election 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 11 जिलों में 19 स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना केंद्र पर भी 350 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में वोटों की गिनती होगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली।delhi vidhan sabha chunav 2025: विधानसभा चुनाव में दिल्ली के 11 जिलों में 19 जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में उन स्ट्रांग रूम में ही रखा जाएगा।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार 350 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी ईवीएम रहेगी। इसके बाद मतदान केंद्र पर भी पर 350 सीसीटीवी कैमरों की निगाह में वोटों की गिनती होगी।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हाल में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इसके अलावा स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र के पास सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।
विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अजमेरी गेट जीनत महल के एक स्कूल को पिंक बूथ मतदान केंद्र बनाया गया है। ध्रुव कुमार
11 जिलों में बने 19 स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र
जिला- काउंटिंग सेंटर- विधानसभा
उत्तरी- 1. जीबीएसएस स्कूल बादली : नरेला, बादली, बवाना, रोहिणी
एसकेवी भारत नगर: : आदर्श नगर, शकूर बस्ती, वजीरपुर, माडल टाउन
उत्तर पूर्वी- 2. जीबीएसएस स्कूल शास्त्री पार्क : सीलमपुर, घाेंडा
3. न्यू बिल्डिंग आइटीआइ, नंद नगरी : गोकलपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर
नई दिल्ली- 5. अटल आदर्श बंगाली बालिका
विद्यालय, गोल मार्केट : पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश
6. अटल आदर्श बंगाली बालिका
प्र. विद्यालय, गोल मार्केट : दिल्ली कैंट, न्यू दिल्ली
7. अटल आदर्श बंगाली बालिका
गोल मार्केट : राजेंद्र नगर, आरके पुरम
शाहदरा- 8. ओल्ड बिल्डिंग आइटीआई- : विश्वास नगर, शाहदरा, सीमापुरी
नंद नगरी : रोहतास नगर, बाबरपुर
दक्षिणी- 9. जीजा बाई आइटीआइ फार वूमेन- : मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर,
अगस्त क्रांति मार्ग : देवली, अंबेडकर नगर
मध्य- 10. सर सीवी रमण आइटीआइ, धीरपुर : बुराड़ी, तिमारपुर, सदर बाजार, चांदनी चौक,
मटियामहल, बल्लीमारान, करोल बाग
दक्षिण पश्चिम- 11. एनएसयूटी, द्वारका सेक्टर तीन : विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला
नजफगढ़, बिजवासन, पालम
उत्तर पश्चिम- 12. छाेटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ
टेक्नोलॉजी, घेवरा : रिठाला, मुंडका, किराड़ी
13. आईटीआई मंगोलपुरी, एस ब्लॉक : सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी
14. कस्तूरबा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी
पीतमपुरा : शालीमार बाग, त्रिनगर
दक्षिण पूर्व- 15. मीरा बाई डीएसईयू, महारानी बाग : जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, कालकाजी, ओखला
16. डीएसईयू ओखला फेज तीन : संगम विहार, तुगलकाबाद, बदरपुर
पूर्वी- 17. सीडब्ल्यूजी विलेज, अक्षरधाम : त्रिलोकपुरी, काेंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर,
कृष्णा नगर, गांधी नगर
पश्चिमी- 18. जीजीएसएस स्कूल, मादीपुर : मोती नगर, मादीपुर, राजौरी गार्डन
19. आईटीआई जेल रोड, हरि नगर : नांगलोई जाट, हरि नगर, तिलक नगर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।