Move to Jagran APP

गठबंधन के इनकार के बाद बिफरे केजरीवाल, कहा- भाजपा की मदद कर रही कांग्रेस

दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच चल रही गठबंधन की अटकलें खत्‍म होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 12:43 PM (IST)
गठबंधन के इनकार के बाद बिफरे केजरीवाल, कहा- भाजपा की मदद कर रही कांग्रेस
गठबंधन के इनकार के बाद बिफरे केजरीवाल, कहा- भाजपा की मदद कर रही कांग्रेस

नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच चल रही गठबंधन की अटकलें खत्‍म होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि जब पूरा देश ऐसे समय में अमित शाह और मोदी की जोड़ी को हराना चाह रहा है तब कांग्रेस भाजपा को मदद करना चाह रही है।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के विपक्ष में दिए जाने वाले वोटों को बांट कर भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहती है।बता दें कि कांग्रेस पार्टी की मंगलवार को हुई एक महत्‍वपूर्ण बैठक में यह फैसला सर्वसम्‍मति से लिया गया कि दिल्‍ली में कांग्रेस अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव में भाजपा को सीधी टक्‍कर देगी। हालांकि इस पर कांग्रेस में कुछ नेताओं की राय अलग है।

कुछ नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं। इस पूरे प्रकरण में शीला दीक्षित कांग्रेस का आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं दिखी। उन्‍होंने गठबंधन पर सख्‍त ऐतराज जताया और कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है और अच्‍छा प्रदर्शन करेगी।

आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता में गोपाल राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इधर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस कुछ दिनों से लुकाछिपी का खेल खेल रही है। इससे साफ इंगित होता है कि देश की भावाना अलग है और कांग्रेस की भावना अलग है।

अघोषित रूप से मदद कर रही कांग्रेस
जिस तरह से देश भर में कांग्रेस स्वतंत्र उम्मीदवार खड़े करने पर उतारू है। यह संशय पैदा करता है कि कांग्रेस, भाजपा के साथ अघोषित रूप से मदद करने के लिए तैयार है। सिर्फ दिल्‍ली ही नहीं कांग्रेस यूपी में भी भाजपा को मदद कर रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पश्‍चिम बंगाल में भी ममता दीदी के खिलाफ जाकर वहां भी भाजपा की मदद कर रही है।

कांग्रेस देश के मूड के खिलाफ जा रही 
देश के मूड के खिलाफ कांग्रेस जा रही है। आज हर देशवासी भाजपा को हराना चाहते हैं। देश चाहता है लोकतंत्र बचे और लोकतंत्र बचाने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। उन्‍होंने भाजपा को चैलेंज करते हुए कहा कि उन्‍हें हिम्‍मत है तो वह बिना जवानों की आड़ के चुनाव लड़के दिखाए तो पता चल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.