विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: हिंदी और बॉलीवुड अभिनेत्री संभावना सेठ हुईं आम आदमी पार्टी में शामिल, बिग बॉस में भी आईं थी नजर

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 20 Jan 2023 08:04 PM (IST)

Delhi AAP आम आदमी पार्टी (आप AAP) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डा. संदीप पाठक की ...और पढ़ें

संभावना सेठ को पार्टी में शामिल कराते हुए आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, (क्रेडिट- AAP AAP)
संभावना सेठ को पार्टी में शामिल कराते हुए आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, (क्रेडिट- AAP AAP)

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप, AAP) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डा. संदीप पाठक की मौजूदगी में आज हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री संभावना सेठ और मध्यप्रदेश में भाजपा की पूर्व नेता उषा कोल आप में शामिल हो गईं। इस दौरान पटका व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

दिल्ली की रहने वाली संभावना सेठ ने 400 से अधिक भोजपुरी फिल्मों और 25 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम किया है। इनमें बालीवुड की 36 चाइना टाउन, आशिकी मेरी-तेरी जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इन्होंने बहुत सारे डांसिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं। बिग बॉस के दो सीजन में शामिल रही हैं। इसके अलावा संभावना सेठ बहुत सारे सामाजिक कार्य करती रही हैं।

वहीं उषा कोल मध्य प्रदेश के उमरिया जिला में नगर पालिका की 2017 से 2022 तक चेयरमैन रही हैं।कोल भाजपा की जिला इकाई की उपाध्यक्ष रही हैं। मौजूदा समय में वो पार्षद हैं।संजय सिंह ने कहा है कि संभावना सेठ और उषा कोल के आप परिवार में शामिल होने से मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।ये दोनों अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।