विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IITF 2021: प्रगति मैदान पहुंची युवतियों-महिलाओं को भाईं अनुष्का-दीपिका स्टाइल साड़ियां

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 11:54 AM (IST)

IITF 2021 मेले में 200 रुपये से लेकर दो लाख रुपये की कीमत की साड़ियां हैं। कुछ महिलाओं ने दो ...और पढ़ें

IITF 2021: प्रगति मैदान पहुंची युवतियों-महिलाओं को भाईं अनुष्का-दीपिका स्टाइल साड़ियां
IITF 2021: प्रगति मैदान पहुंची युवतियों-महिलाओं को भाईं अनुष्का-दीपिका स्टाइल साड़ियां

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। गुजरे जमाने में युवा दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री रेखा, शबाना आजमी और आज के दौर की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सहित बालीवुड की अन्य अभिनेत्रियों द्वारा पहनी जाने वाली साड़ियों को देखने और खरीदने का आकर्षण भी व्यापार मेले के दौरान उत्तर प्रदेश मंडप में दिखाई दे रहा है। ऐसी महिलाओं की भीड़ में से कुछ ने अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण द्वारा विभिन्न फिल्मों में पहनी गई साड़ियों को खरीदना चाहती थीं तो कुछ सिर्फ देखना चाहती थीं।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से आए आजमगढ़ सिल्क साड़ी के मोहम्मद तबीश बताते हैं कि उनके पास दो सौ रुपये से लेकर दो लाख रुपये की कीमत की साड़ियां हैं। कुछ महिलाओं ने दो लाख वाली साड़ी की भी मांग की है, लेकिन अधिकतर युवा महिलाएं अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण द्वारा विभिन्न फिल्मों में पहनी गई साड़ी की मांग कर रही हैं।

मोहम्मद तबीश ने यह भी बताया कि उनके यहां की बनी साड़ियों को शबाना आजमी बहुत पसंद करती हैं और देश डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के माध्यम से उनकी साड़ियां रेखा, अनुष्का और दीपिका पादुकोण तक पहुंचती हैं। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपए वाली साड़ी प्योर सिल्क की है और इस पर गोल्डन वाटर जरी का काम है। इस साड़ी को बनाने में ढाई महीने का समय लगता है।

उन्होंने बताया कि शबाना आजमी के लिए विशेष किस्म की सिल्क की साड़ी बनाई जाती है, जबकि रेखा बहुत ही लाइट कलर वाली साड़ी पहनती है। मोहम्मद तबीश बताते हैं कि इस बार सबसे ज्यादा दो लाख रुपये वाली साड़ी की है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर हम लोग सिर्फ बुकिंग ले रहे हैं, मेला खत्म होने के बाद आर्डर के अनुरूप डिलीवरी करेंगे।