Move to Jagran APP

दिल्ली फिर शर्मसारः दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका गया तेजाब, पति शक के घेरे में

पीड़िता के परिजन का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी ने ही हमला करवाया है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 04:17 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 06:15 PM (IST)
दिल्ली फिर शर्मसारः दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका गया तेजाब, पति शक के घेरे में
दिल्ली फिर शर्मसारः दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका गया तेजाब, पति शक के घेरे में

नई दिल्ली (जेएनएन)। खजूरी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब गिरने से वह दर्द से छटपटाने लगी। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

दोनों बदमाशों का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी जेल में बंद है। आरोपी की तरफ से केस वापस लेने के लिए उसे महिला को धमकाया जा रहा है। दुष्कर्म पीड़िता का अपने पति से भी विवाद चल रहा है।

25 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। वह चांदनी चौक इलाके में जुराब बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार शाम को वह फैक्ट्री से घर लौट रही थी। इसी दौरान खजूरी चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे आवाज दी।

जैसे ही वह पीछे मुड़ी अचानक एक बदमाश ने बोतल से उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले पीड़िता ने मुस्तफाबाद के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। पीड़िता के परिजन का कहना है कि आरोपी ने ही हमला करवाया है। हालांकि, पुलिस पति को भी शक के घेरे में रखकर चल रही है। पुलिस महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.