Move to Jagran APP

Delhi Crime: कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को पीटा, भीड़ जुटते ही भाग खड़े हुए आरोपी

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपित के तीन परिचितों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunFri, 24 Mar 2023 11:54 PM (IST)
Delhi Crime: कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को पीटा, भीड़ जुटते ही भाग खड़े हुए आरोपी
कोर्ट से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को पीटा, भीड़ जुटते ही भाग खड़े हुए आरोपी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपित के तीन परिचितों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की 70 वर्षीय मां की शिकायत पर वेलकम थाना पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। शिकायकर्ता अपने परिवार के साथ करावल नगर में रहती है। परिवार में दो बेटियां व अन्य सदस्य हैं। दो वर्ष पहले उन्होंने अपनी 21 वर्षीय बेटी का रिश्ता चाैहान बांगर में रहने वाले युवक से किया था।

उसने शादी करने का झांसा देकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। उनकी बेटी की शिकायत पर दयालपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला कड़कड़डूमा कोर्ट में चल रहा है।

बृहस्पतिवार को दुष्कर्म पीड़िता अपनी मां के साथ कड़कड़डूमा कोर्ट में केस की पेशी पर गई थी। आरोप है कि दोनों स्कूटी से अपने घर लौट रही थी, मुस्कान चौक पर उन्हें आरोपित के तीन परिचितों ने घेर लिया और मारपीट कर दी। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपित मौके से फरार हो गए।