Move to Jagran APP

263 करोड़ की टैक्स चोरी करने वाला भगोड़ा गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार

263 करोड़ के टैक्स चोरी के आरोपित मनोज अरोड़ा को अमर कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 07:22 PM (IST)
263 करोड़ की टैक्स चोरी करने वाला भगोड़ा गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार
263 करोड़ की टैक्स चोरी करने वाला भगोड़ा गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार

नई दिल्ली, जेएनएन। मेरठ जेल में बंद 263 करोड़ के टैक्स चोरी के आरोपित मनोज अरोड़ा को अमर कालोनी थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर इस्कॉन टेंपल के पास से दबोच लिया। मनोज आरोड़ा 9 अगस्त को उपचार के दौरान एम्स अस्पताल से फरार हो गया था। जिसपर उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

loksabha election banner

आरोपित अपने भाई से मिलने इस्ट ऑफ कैलाश आया हुआ था जबही अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मेरठ पुलिस को दी जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार करीब ढाई साल पहले मनोज अरोड़ा को 263 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोपी में पुलिस मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वह नोएडा स्थित एक पान मसाला कंपनी का डायरेक्टर भी है। करीब ढाई साल से वह मेरठ जेल में बंद हैं। उसे हार्ट की परेशानी थी। इसलिए उसे उपचार के लिए एम्स लाया गया था। जहां उसकी एंजियोग्राफी और वीडियोग्राफी होनी थी। उपचार के दौरान उसके साथ आए तीन पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल ज्वाला सिंह,कांस्टेबल अरुण और संदीप को खाना खाने के लिए बाहर चले गए थे और उसे अकेला छोड़ दिया था।

जब वे लोग वापस आए तो मनोज अपने बिस्तर पर नही था। पुलिसकर्मियों आस-पास उसकी काफी तालाश की लेकिन वह उन्हे नही मिला। जिसके बाद उन्होने उसके भाग जाने की सूचना दिल्ली व मेरठ पुलिस के अधिकारियों को दी। जिसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उसकी तालाश शुरू कर दी गई।

बुधवार को अमर कालोनी पुलिस को सूचना मिली कि एम्स से फरार मनोज अरोड़ा अपने भाई से मिलने के लिए ईस्ट ऑफ कैलाश आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछा कर उसे इस्कॉन टैंपल के पास से दबोचा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.