Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में AAP के महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना

गाजियाबाद में पोस्टर लगाकर AAP का प्रचार करने पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष पर एक लाख 22 हजार 672 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 09:44 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में AAP के महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना
उत्तर प्रदेश में AAP के महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली/गाजियाबाद (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर दाग लगने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों AAP विधायक सहीराम पर एक मामले में दिल्ली की कोर्ट ने लाखों का जुर्माना लगाया था, अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद में AAP के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, पोस्टर लगाकर शहर गंदा करने पर नगर निगम ने AAP के महानगर अध्यक्ष पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जुर्माना जमा नहीं कराया तो पार्टी कार्यालय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

नगर आयुक्त सीपी सिंह ने बताया कि AAP का प्रचार करने के लिए नंदग्राम रोड पर हरि मंदिर के सामने, गौशाला फाटक अंडरपास, कई फ्लाईओवर, सड़क किनारे दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। ऐसा कर शहर की सुंदरता पर दाग लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने स्वच्छ भारत का संकल्प लिया है। उसके तहत नगर निगम शहर को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास कर रहा है। कुछ लोग पोस्टरबाजी कर निगम के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राजनीतिक दल के पदाधिकारी इस तरह की हरकत करें तो उन पर कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टर लगाकर AAP का प्रचार करने पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष पर एक लाख 22 हजार 672 रुपये जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम ने प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग कराने पर नोएडा सेक्टर-66 स्थित सत्यम ब्वॉयज हॉस्टल के प्रबंधक पर 1.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की दशा में प्रबंधक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.