विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिहाड़ पहुंचे AAP के टॉप-4 नेता, जानिए जेल की कौन सी सेल में बंद हैं केजरीवाल-सिसोदिया समेत दूसरे नेता

By Geetarjun Edited By: Geetarjun
Published: Mon, 01 Apr 2024 08:05 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (AAP) के टॉप चार नेता तिहाड़ पहुंच चुके हैं। एक अप्रैल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ...और पढ़ें

तिहाड़ जेल पहुंचे AAP के टॉप-4 नेता।
तिहाड़ जेल पहुंचे AAP के टॉप-4 नेता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के टॉप चार नेता तिहाड़ (Tihar Jail) पहुंच चुके हैं। एक अप्रैल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं। सबसे पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया था, वो किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किए गए थे।

ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वो 9 दिन तक ईडी की रिमांड पर रहे फिर, उन्हें 1 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वो तिहाड़ जेल नंबर-2 में रहेंगे।

ED क्या आरोप लगाए

ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति (Delhi Excise Policy 2021-22) में बदलाव के बदले केजरीवाल ने दक्षिण समूह के शराब व्यापारियों से 100 करोड़ रुपये के रिश्वत की मांग की थी और उक्त धनराशि का इस्तेमाल गोवा व पंजाब विधानसभा में खर्च किया गया था।

यहां हैं सिसोदिया और संजय सिंह

तिहाड़ जेल में आबकारी मामले में संजय सिंह जेल नंबर-2 में बंद थे। अरविंद केजरीवाल को अब जेल नंबर-2 में रखने के बाद उन्हें जेल नंबर-5 में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, जेल नंबर 4 में विजय नायर बंद है। सत्येंद्र जैन जेल संख्या-7 में हैं, लेकिन वह पहले ही किसी और मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं।

सिसोदिया 26 फरवरी को हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि 26 फरवरी को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति (2021-22) घोटाला मामले में सिसोदिया को कई घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें 9 मार्च को तिहाड़ में आठ घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

सत्येंद्र जैन को इस मामले में किया था गिरफ्तार

ईडी ने आप नेता सत्येंद्र जैन को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 30 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2017 में उनके खिलाफ दर्ज सीबीआई एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया था।

चार अक्टूबर को संजय सिंह हुए थे गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। उन्हें दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी की गई थी।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने लिए दो मंत्रियों के नाम, ED ने कोर्ट में किया दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।